{"_id":"6116bc7c8ebc3ee00b6112b4","slug":"national-antham-will-song-at-independence-day-maharajganj-news-gkp405510630","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अगस्त पर संगठनात्मक मंडलो में होगा एक साथ राष्ट्रगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अगस्त पर संगठनात्मक मंडलो में होगा एक साथ राष्ट्रगान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 अगस्त पर संगठनात्मक मंडलों में होगा एक साथ राष्ट्रगान
महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी की युवा मोर्चा की बैठक शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा दीपक मल्ल ने कहा कि 75वीं स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में युवा मोर्चा महाराजगंज की ओर से जनपद के सभी संगठनात्मक मंडलों में प्रात: 7:50 पर राष्ट्रगान कार्यक्रम आयोजित करेगा।
प्रत्येक मंडलों में न्यूनतम 75 युवा राष्ट्रगान गाएंगे। इसी के साथ ही आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर युवा संकल्प यात्रा व अमृत महोत्सव कार्यक्रम भी 16-17 अगस्त में संचालित होना है। बैठक की अध्यक्षता परदेसी रविदास की। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश जायसवाल ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन की ओर से बेहतर ढंग से तैयारी की जाएगी। सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष गोविंद, गौरव जायसवाल, बलराम दुबे, विष्णु शर्मा, राकेश कुमार, मंजेश, शानू, प्रमोद चौरसिया, आदि मौजूद रहे।