फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Name is registered in voter list, mapping is not possible

Maharajganj News: मतदाता सूची में दर्ज है नाम, नहीं हो पा रही मैपिंग

Wed, 10 Dec 2025 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Name is registered in voter list, mapping is not possible
अभिभावक भी नहीं कर रहे ऐसे मामलों में मदद, बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

प्रेम संबंधों की वजह से घर छोड़ने वाली युवतियों और महिलाओं की नहीं हो पा रही है मैपिंग

महराजगंज। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत 100 से अधिक युवतियां व महिलाओं के मतदाता सूची से बाहर होने की आशंका है। इनमें वह युवतियां व महिलाएं हैं जो प्रेम संबंधों के चलते घर छोड़ चुकी हैं और महीनों से लापता हैं। कुछ मामलों में पुलिस में गुमशुदगी दर्ज है।


एसआईआर प्रक्रिया में जनपद के 19 लाख से अधिक मतदाताओं की सूची का सत्यापन व अपडेशन किया जा रहा है। इसमें प्रत्येक मतदाता का वर्तमान निवास अनिवार्य रूप से सत्यापित हो रहा है। ऐसे में जिन युवती और महिलाओं का कोई पता नहीं है, उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज या अपडेट नहीं हो सकेगा। बीएलओ मनीष के मुताबिक उन लोगों को सर्वाधिक परेशानी ऐसे ही मामलों के सत्यापन में हो रही। क्योंकि वह फॉर्म भरकर आगे भेज नहीं पा रहे। कुछ अभिभावक तो बताते हैं कि उनकी बेटियां अचानक घर छोड़ गईं। जिले में ऐसे मामलों की संख्या चिंताजनक है। जैसे-जैसे एसआईआर का काम आगे बढ़ रहा है, गुमशुदा या घर से भागी युवतियों की संख्या सामने आ रही है। इससे न केवल मतदाता सूची प्रभावित होगी यह तय है।
विज्ञापन

वर्जन

एसआईआर प्रक्रिया अपने निर्धारित समय तक होगी। जिन लोगों की उपस्थिति सत्यापित नहीं हो पा रही आयोग के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई होगी।
-डाॅ. प्रशांत कुमार, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed