{"_id":"699a17ca106c1c67a30b6813","slug":"nakaha-jungle-nautanwa-passenger-train-runs-late-passengers-upset-maharajganj-news-c-206-1-mhg1022-172053-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: देर से चली नकहा जंगल नौतनवा पैसेंजर ट्रेन, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: देर से चली नकहा जंगल नौतनवा पैसेंजर ट्रेन, यात्री परेशान
विज्ञापन
समय से ट्रेन न पहुंचने से लोगों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना
शनिवार को ट्रेन करीब चार घंटे की देरी से चली, कई माह से बनी हुई है समस्या
नौतनवा। गोरखपुर-नौतनवा रूट पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेन देर से चल रही है। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी हो रही है। शनिवार को ट्रेन करीब चार घंटे की देरी से चल रही थी। यह ट्रेन नकहा जंगल से 2:50 बजे चलकर शाम 5:15 बजे नौतनवा पहुंचती है। देरी के कारण यात्री समय से अपने गंतव्य को नहीं जा पाते हैं।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, नकहा जंगल से चलकर नौतनवा तक आने वाली पैसेंजर ट्रेन (05571) कई माह से देर से चल रही है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। बताया गया कि यह पैसेंजर ट्रेन बढ़नी से चलकर नकहा जंगल जाती है और वहां से नौतनवा के लिए आती है। यह ट्रेन नकहा जंगल से दोपहर बाद 2:50 बजे नकहा जंगल से नौतनवा के लिए प्रस्थान करती है और शाम 5:15 बजे तक नौतनवा पहुंचती है। इसके बाद यही ट्रेन 05572 बनकर शाम 6:55 बजे नौतनवा से नकहा जंगल के लिए प्रस्थान करती है। नौतनवा से गोरखपुर तक जाने के लिए यह अंतिम ट्रेन है।
रात में नौतनवा से गोरखपुर के लिए कोई ट्रेन नहीं है इसीलिए इस ट्रेन से जाने वाले यात्रियों की काफी भीड़ होती है। कई माह से पैसेंजर ट्रेन 3 से 4 घंटे देर से आने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह कभी रात 9 बजे रात में आ रही है तो कभी 10 बजे रात में आती है ।
विज्ञापन
नौतनवा, बरवाकला, नईकोट, भगीरथपुर, लक्ष्मीपुर, पुरंदरपुर, झामट, लोक विद्या पीठनगर, आनंदनगर आदि स्टेशनों से हजारों की संख्या में यात्री गोरखपुर तथा अन्य जगहों पर जाते हैं। ट्रेन देर से चलने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। इंतजार करने के बाद जब ट्रेन के देर से आने की सूचना मिलती है तो लोग परेशान होकर अधिक किराया देकर रोडवेज बस से यात्रा करते हैं।
स्टेशन अधीक्षक जफरे आलम ने बताया कि ट्रेन लगभग 3 से 4 घंटे देर से चल रही है इसलिए यात्रियों को परेशानी हो रही है।