फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nagar Panchayat workers on strike, pile of filth in the city

Maharajganj News: हड़ताल पर नगर पंचायत कर्मी, शहर में गंदगी का अंबार

Wed, 03 Apr 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 03 Apr 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat workers on strike, pile of filth in the city
नेहरू नगर स्थित विश्वकर्मा मंदिर के सामने कूड़े का अंबार।
फरेंदा। नगर पंचायत आनंदनगर में कर्मचारियों का हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहा। इसका खामियाजा नगर की जनता भुगत रही है। नगर के वार्डों में गंदगी का अंबार लग गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी के विवाद में कर्मचारियों का वेतन तीन माह से लटका हुआ है। ईओ व अध्यक्ष के बीच की टकराहट कम नहीं होने का नाम ले रही है।
विज्ञापन


नगर पंचायत सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमरजीत के नेतृत्व में उपाध्यक्ष हमीदुल्लाह, विजय, बहरईची, सैय्यद अली, विनोद, अंजू देवी, मुन्नी, उर्मिला, पूनम व रंजू देवी सहित अनेक कर्मचारी अपने सफाई उपकरणों के साथ मंगलवार से धरने पर बैठे हैं। वेतन नहीं तो काम नहीं के नारों के साथ विरोध जता रहे हैं। संघ के अध्यक्ष ने कहा कि होली जैसे त्योहार में वेतन नहीं मिला, जिससे कर्मचारियों के परिवारों पर भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है। रमजान महीने में भी वेतन नहीं मिलने की उम्मीद है। ऐसे में कार्यालय के कर्मचारी भी काम बंद कर हड़ताल के समर्थन में बैठे हुए हैं। कार्यालय पर दिन भर गहमा-गहमी की स्थिति बनी रही। ईओ व अध्यक्ष अपने तल्ख रवैये पर अड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed