फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Naam Jhatpat Yojana... Applicants wandering for connection

Maharajganj News: नाम झटपट योजना... कनेक्शन के लिए भटक रहे आवेदक

Thu, 13 Jun 2024 03:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 13 Jun 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Naam Jhatpat Yojana... Applicants wandering for connection
महराजगंज। बिजली विभाग की झटपट कनेक्शन योजना लोगों के लिए सिरदर्द साबित हो रही है। आवेदन करने के महीनों बाद भी लोगों को कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है। करीब 1000 लोग साइबर कैफे से लेकर बिजली विभाग का चक्कर लगा रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए वेबसाइट न खुुलने, सर्वर डाउन रहने तथा कार्यालयों में कनेक्टिविटी न होने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, फरेंदा, सदर, नौतनवा डिविजन, निचलौल शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 1000 आवेदक कनेक्शन के लिए भटक रहे हैं। हालांकि नियम के अनुसार जांच कर 15 दिन में कनेक्शन मिल जाना चाहिए, लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते आवेदक परेशान हैं। शासन ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए नए कनेक्शन लेने के लिए नियम सरल बनाया है।
विज्ञापन

नए नियमों के तहत शहर एवं ग्राम पंचायतों में सात दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 15 दिन में बिजली कनेक्शन दिया जाना है। मगर, स्थिति यह है कि महीनों बाद भी उपभोक्ताओं को कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है। कई लोगों का आवेदन तो कोई न कोई खामी दिखाकर रद्द कर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को शहर के विद्युत स्टेशन पर एपीजे अब्दुल कलाम नगर के मेंहदीहसन पसीने से तर-बतर मिले। उन्होंने बताया कि कनेक्शन के लिए भटक रहा हूं, लेकिन यहां कोई समस्या सुनने वाला नहीं है। पिपरदेउरा की सरस्वती देवी को कनेक्शन मिला है, लेकिन मीटर लगवाने के लिए भटक रही हैं। पिपरदेउरा के आलोक भी परेशान मिले। उन्होंने बताया कि रोजाना उपकेंद्र पर पूछताछ करने आता हूं। कागज में कौन सी गड़बड़ी है, यह नहीं बताई जाती है। सिंदुरिया के अरशद अली बिल की समस्या को लेकर परेशान दिखे।
--------------------------
केस नंबर एक
मदनपुरा गांव निवासी तुफानी घरेलू कनेक्शन के लिए करीब एक माह से परेशान हैं। अप्रैल माह में इन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया था। मगर अभी तक आवेदन की जांच-पड़ताल पूरी नहीं हो सकी है। यही कारण है की आज तक उनको बिजली कनेक्शन नहीं मिल सका है। गांव में निचलौल के ग्रामीण फीडर से बिजली आपूर्ति होती है।
-------------
केस नंबर दो
निचलौल शहर के माड़वाडी वार्ड निवासी पन्नेलाल गुप्ता ने कहा की उनकी लोहिया नगर वार्ड में मंडी गेट के बगल में दुकान है। उन्होंने काॅमर्शियल कनेक्शन के लिए करीब डेढ़ माह पहले आवेदन किया था। जेई ने बिना कारण बताए आवेदन निरस्त कर दिया। अभी तक दुकान में बिजली कनेक्शन नहीं हो सका है।
---------------------
केस नंबर तीन
निचलौल शहर के बृहस्पति पटेल ने कहा की बैदौली में वह निजी हॉस्पिटल का निर्माण कराए हैं। बिजली कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। विभाग के जिम्मेदारों ने जांच में विद्युत पोल दूर दिखाकर आवेदन निरस्त कर दिया। इसकी वजह से अभी तक द्युत कनेक्शन नहीं हो सका है। इसके लिए वह परेशान हैं।

-------------------
केस नंबर चार
निचलौल शहर के महाशय मोहल्ला निवासी एक उपभोक्ता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उन्होंने घरेलू बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। आवेदन करने के बाद जिम्मेदारों ने बिजली के खंभे और घर के बीच की दूरी ज्यादा दिखाकर आवेदन निरस्त कर दिया। दोबारा आवेदन कर जिम्मेदारों को कनेक्शन के लिए रिश्वत दी तो तीन माह बाद उनका कनेक्शन हुआ।
---------------------

बिजली कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को ऑनलाइन आवेदन करने के बाद तय समय सीमा के अंदर कनेक्शन जोड़ा जा रहा है। अगर ऐसा नहीं है तो इस प्रकार की शिकायतों को गंभीरता से लेकर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
-वाईपी सिंह, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed