फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   museum to be built ekma

एकमा में बनेगा संग्रहालय, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Fri, 19 Aug 2022 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
museum to be built ekma
एकमा में बनेगा संग्रहालय, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
विज्ञापन

ब्रिटिश शासन काल में स्थापित ट्राम-वे रेल परियोजना स्थल पर म्यूजियम बनाए जाने को मिली स्वीकृति
महराजगंज। सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के लक्ष्मीपुर स्थित एकमा में संग्रहालय बनाया जाएगा। इससे जहां रेल परियोजना से जुड़ी सामग्रियों को संरक्षित किया जा सकेगा, वहीं पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। विभागीय स्तर से संग्रहालय के निर्माण के लिए स्वीकृति मिल गई है, विभाग की ओर से प्रस्ताव भेजा जाएगा।
लक्ष्मीपुर रेलवे स्टेशन के पास ब्रिटिश शासनकाल में वर्ष 1924 में देश की पहली ट्राम-वे रेल परियोजना स्थापित की गई थी। वर्ष 1980 तक इस परियोजना के चलने से 34 लाख से अधिक आय प्राप्त हुई थी। बंद होने के बाद से काफी प्रयास के बाद भी इसे प्रारंभ नहीं किया जा सका। वन क्षेत्र के अंदर अभी ट्राम-वे से जुड़े कई संसाधन उपलब्ध हैं। ऐसे मेें जिला प्रशासन व वन विभाग की ओर से उन्हें संरक्षित किए जाने की दिशा में पहल की गई जिस पर शासन स्तर से स्वीकृति मिल गई है। वन विभाग को अब उसका प्रस्ताव तैयार कर भेजना है। इसके बाद धनराशि जारी होगी व कार्य को प्रारंभ कराया जा सकेगा।
विज्ञापन

----
इन सामग्रियों को संरक्षित किए जाने का होगा कार्य
ग्रामीण पर्यटन के विकास को देखते हुए एकमा डिपो परिसर में रखे इंजन, टंडल, सैलून बोगी, स्पेशल बोगी, गार्ड यान, रेल पटरी एवं अन्य उपकरणों को संरक्षित किया जा सकेगा ताकि यहां आने वाले पर्यटक इसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकें। संग्रहालय के निर्माण से स्थानीय लोगों के अलावा अन्य प्रदेशों व नेपाल से आने वाले पर्यटक भी लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
एकमा स्थित ट्राम-वे रेल परियोजना स्थल पर संग्रहालय बनने से जहां स्थल की सार्थकता बनी रहेगी। वहीं, वह पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित होगा।
-पुष्प कुमार कांधला, डीएफओ सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग
-------
सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग में पर्यटन के विकास की असीम संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए संग्रहालय समेत अन्य कार्यों को शुरू कराए जाने पर जोर दिया जा रहा है।
-सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed