{"_id":"6511530be62a0831b002fc1f","slug":"murder-of-lover-who-went-to-meet-his-girlfriend-in-maharajganj-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहब्बत की सजा मौत: प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की हत्या, शव को बोरे में रख भूसे में छिपाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहब्बत की सजा मौत: प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की हत्या, शव को बोरे में रख भूसे में छिपाया
Mon, 25 Sep 2023 05:57 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 25 Sep 2023 05:57 PM IST
सार
श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की हत्या कर दी गई। हत्या कर शव को बोरे में भरकर भूसे में छिपा दिया गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घंटो छानबीन करने के बाद शव को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की हत्या कर दी गई। हत्या कर शव को बोरे में भरकर भूसे में छिपा दिया गया। घटना को लेकर गांव के लोग आक्रोशित हैं।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह प्रेमी के परिजनों ने आशंका जताई कि वह प्रेमिका के घर में है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घंटो छानबीन करने के बाद शव को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: पति की आपबीती से पुलिस भी हैरान: पहली रात पत्नी बोली- पैर छुओ, मैं तुम्हारी मां हूं..अब करती है पिटाई
विज्ञापन
ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पनियरा पुलिस, भिटौली पुलिस व घुघली पुलिस मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। सीओ सदर, एएसपी भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन