फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Murder FIR filed against couple in case of fight between cousins

Maharajganj News: चचेरे भाइयों के बीच मारपीट मामले में दंपती के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज

Sun, 15 Mar 2026 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Murder FIR filed against couple in case of fight between cousins
दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है पुलिस, शनिवार की देर शाम हुआ मृतक का अंतिम संस्कार
विज्ञापन

शनिवार को दोनों चचेरे भाइयों के बीच मामूली विवाद को लेकर हुई थी मारपीट
युवक की मौत मामले में चचेरे भाई और उसकी पत्नी पर प्राथमिकी

लक्ष्मीपुर। कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जंगल गुलरिहा में चचेरे भाइयों के बीच हुए विवाद में एक की मौत के मामले में पुलिस ने दंपती पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चचेरे भाई श्याम मोहन और उसकी पत्नी अंकिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शनिवार को मृतक राम औतार का अंतिम संस्कार देर शाम गांव में ही कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को हुई इस घटना के बाद गांव के चौराहे पर शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शनिवार को दिनभर पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं के चलते अंतिम संस्कार में देरी हुई। शाम को गांव के श्मशान घाट पर परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में राम अवतार का दाह संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्रमम पंचायत जंगल गुलहरिया निवासी राम औतार (40) की मौत शुक्रवार को चचेरे भाई श्याम मोहन (32 वर्ष) के साथ हुए विवाद के बाद हो गई थी। मृतक की पत्नी रीना ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि शुक्रवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे वह अपनी चाय की दुकान पर मौजूद थी। इसी दौरान उसका पति राम औतार घर से दुकान की ओर आ रहा था। इसी बीच पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाई श्याम मोहन की पत्नी अंकिता गाली-गलौज करते हुए पीछे-पीछे आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार, जब राम औतार दुकान के पास पहुंचे तो श्याम मोहन और उसकी पत्नी अंकिता दोनों मिलकर गाली देने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे। इसी दौरान श्याम मोहन हाथ में कुल्हाड़ी का डंडा लेकर बाहर आया और राम औतार के सीने पर जोर से प्रहार कर दिया। अचानक हुए हमले से राम औतार मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। घटना के बाद परिजन और आसपास के लोग राम औतार को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर ले गए। बताया जाता है कि आरोपी श्याम मोहन भी उनके साथ अस्पताल तक पहुंचा था। चिकित्सकों ने जांच के बाद राम औतार को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कोल्हुई थाना पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से ही आरोपी श्याम मोहन को हिरासत में ले लिया जबकि बाद में उसकी पत्नी अंकिता को भी पूछताछ के लिए थाने लाया गया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। इस घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक, राम औतार और श्याम मोहन के परिवार के बीच पहले कोई बड़ा विवाद नहीं हुआ था। हालांकि दोनों घरों की महिलाओं के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी। दो दिन पहले खेत में बकरी चले जाने को लेकर भी महिलाओं के बीच विवाद और गाली-गलौज हुई थी लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह मामूली विवाद इतनी बड़ी घटना का रूप ले लेगा। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि दोनों घरों की महिलाओं के बीच होने वाले झगड़े ने ही इस घटना को जन्म दिया। देवरानी और जेठानी के बीच होने वाले छोटे-छोटे विवाद ने परिवार के पुरुषों को भी आमने-सामने ला दिया।

मृतक राम औतार अपने पीछे चार बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं बताई जा रही है। परिवार का मुख्य सहारा गांव के चौराहे पर चलने वाली छोटी सी चाय की दुकान है जिसे राम औतार ही चलाते थे। अब उनके निधन के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। मृतक की पत्नी रीना पर ही अब पांचों बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी आ गई है।


इस संबंध में कोल्हुई थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी श्याम मोहन और उसकी पत्नी अंकिता के खिलाफ हत्या, जानबूझकर अपमान और आपराधिक धमकी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें रविवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed