फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Munshi Prem Chand was remembered on his birth anniversary

Maharajganj News: जयंती पर मुंशी प्रेमचंद को किया याद

Thu, 31 Jul 2025 08:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 31 Jul 2025 08:38 PM IST
विज्ञापन
Munshi Prem Chand was remembered on his birth anniversary
महराजगंज। साहित्य सभा महराजगंज की ओर से गणेश शंकर विद्यार्थी इंटर कॉलेज में प्रेमचंद की कहानियों, उपन्यासों का वितरण कर मुंशी प्रेमचंद की जयंती मनाई गई। साहित्य सभा के अध्यक्ष डाॅ. परशुराम गुप्ता ने कहा कि साहित्य सभा की ओर से प्रेमचंद साहित्य का वितरण करके उनको याद करने, रचनाओं को सर्वसुलभ कराने का एक प्रयास है।
विज्ञापन

गणेश शंकर विद्यार्थी इंटर कॉलेज के प्राचार्य धनंजय सिंह ने कहा कि प्रेमचंद की कहानियां एवं उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। साहित्य सभा की ओर से प्रेमचंद साहित्य का वितरण इस दिशा में बहुत ही महत्वपूर्ण सहयोगी सिद्ध होगा। साहित्य सभा के संरक्षक अमरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि साहित्य सभा अपनी जिम्मेदारियों को समझती हैं। सभा के सचिव राघवेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष राजेश स्वर्णकार और डीके निगम कंपोजिट विद्यालय बरवा खुर्द पहुंचकर बच्चों को प्रेमचंद के जीवन परिचय एवं रचनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन

साहित्य सभा के संयोजक देवेश कुमार पांडेय ने कहा कि इस प्रकार का आयोजन साहित्य सभा करता रहेगा और शहर में पुस्तकालय स्थापित करेगा जिसमें लोग उपन्यास, कहानी को पढ़कर अपने जीवन में आत्मसात कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज महाराजगंज में गोस्वामी तुलसीदास एवं मुंशी प्रेमचंद का जन्म उत्सव मनाया गया। हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ. राणा प्रताप तिवारी, प्रो. उमेश प्रसाद यादव, प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्रा ने राम नाम संकीर्तन की महिमा विषयक वैज्ञानिक दृष्टिकोण साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed