फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Munna of Bihar defeated Vineet of Haryana in Dangal.

Maharajganj News: दंगल में बिहार के मुन्ना ने हरियाणा के विनीत को हराया

Sat, 09 Mar 2024 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 09 Mar 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Munna of Bihar defeated Vineet of Haryana in Dangal.
सिसवा बाजार। सिसवा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर दो लोहिया नगर, डढौली में शुक्रवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर ग्राम सभा स्थित शिव मंदिर पर विराट दंगल व मेले का आयोजन किया गया। महराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, बिहार, हरियाणा सहित पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के पहलवानों ने दांव आजमाने के लिए हिस्सा लिया।
विज्ञापन

दंगल का शुभारंभ सिसवा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल व भाजपा नेता धीरज तिवारी ने किया। पहली कुश्ती पश्चिमी चंपारण बिहार जनपद स्थित बगहा के पहलवान मुन्ना व हरियाणा के सोनीपत निवासी पहलवान विनीत कुमार के बीच हुई, जिसमें मुन्ना ने विनीत को शिकस्त देकर विजय हासिल किया। वहीं महराजगंज सोहांसे निवासी निखिल यादव ने बगहां बिहार के रितेश यादव को, हरियाणा सोनीपत के सुमित ने कुशीनगर जनपद पडरौना निवासी छोटे को हराया। कुश्ती में निर्णायक की भूमिका रामकृपाल तिवारी ने निभाई। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र गिरी, पूर्व चेयरमैन जगदीश जायसवाल, जितेंद्र बहादुर सिंह, बच्चन लाल गौड़, प्रवीण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed