फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Municipality's bulldozer runs on encroachment, stampede

Maharajganj News: अतिक्रमण पर चला नगर पालिका का बुलडोजर, भगदड़

Fri, 27 Dec 2024 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 27 Dec 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Municipality's bulldozer runs on encroachment, stampede
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा के निर्देश पर बृहस्पतिवार की देर शाम नगर पालिका ने अभियान चलाकर सड़क की पटरियों से अतिक्रमण हटवाया। 10 किलो पॉलीथिन जब्त कर दुकानदारों से 14 हजार रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। नगर पालिका कर्मियों की मदद से फरेंदा हाईवे पर उद्योग विभाग के मोड़ से लेकर मुख्य चौराहे तक सड़क के दोनों तरफ के सर्विस रोड से अतिक्रमण हटवाया गया। ब्लाॅक गेट के सामने और एसबीआई मुख्य शाखा के सामने से लेकर कोतवाली तक दोनों तरफ अतिक्रमण जेसीबी की मदद से हटवाया गया। इसी क्रम में कोतवाली के बगल लगने वाली सब्जी मंडी में प्लास्टिक की थैलियों में सब्जी बिक्री करने वाले दुकानदारों से 10 किग्रा पॉलीथिन जब्त की। एसडीएम रमेश कुमार ने समझाया कि पाॅलीथिन प्रतिबंधित है। अगर अगली बार बिक्री होती मिली तो जुर्माना भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed