फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   mulayam singh yadav,birth day celebrated

सपाजनों ने केक काटे-फल बांटे

Fri, 22 Nov 2019 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
mulayam singh yadav,birth day celebrated
समाजवादी प्रार्टी कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाते सपाई - फोटो : MAHARAJGANJ
सपाजनों ने केक काटे-फल बांटे
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में तमाम स्थानों पर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनकी लंबी उम्र की कामना की।
समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजेश यादव, जगदंबा गुप्ता, डॉ. केपी दूबे, सुमन ओझा, दिलीप शुक्ला, अजय गुप्ता विन्द्रेश कन्नौजिया, अमीर खान आदि ने उनकी दीर्घायु होने की कामना की। वहीं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामसूरज यादव ने पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व सीएम का जन्मदिन मनाया। नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह के आवास पर जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर सपा को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। यहां गोष्ठी भी हुई। इसके बाद पूर्व विधायक मुन्ना सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ नगर भ्रमण कर व्यापारियों को फूल भेंट किया। प्रधान संघ अध्यक्ष राजू दुबे, पप्पू खान, पूर्णमासी गौड़ आदि साथ रहे।
विज्ञापन

घुघली प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में प्रदेश उपाध्यक्ष अमरजीत उर्फ पप्पू यादव की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान दशरथ विश्वकर्मा, लीलावती पासवान डॉ. श्यामदेव, विजय यादव, अनिल यादव, जयपाल यादव, कन्हैया मोदनवाल, अनिल जायसवाल, अर्जुन यादव, कमलेश जायसवाल आदि मौजूद रहे। फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व विधायक विनोद तिवारी के आवास पर समाजवादी पार्टी के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में मरीजो के बीच फल का वितरण किया। इस दौरान सैयद अरशद, पूर्व चेयरमैन जयप्रकाश लाल, विनोद गुप्ता, गौरीशंकर मालवीय, अशोक यादव, संजय यादव, सिद्धार्थ पांडेय, रविंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed