{"_id":"6ab9880fb1bef6fad70a0293","slug":"mugling-pokhara-road-reopened-after-debris-removal-alternative-route-to-kathmandu-being-used-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-185976-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मलबा हटाकर खोला गया मुगलिंग-पोखरा मार्ग, काठमांडो के लिए वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मलबा हटाकर खोला गया मुगलिंग-पोखरा मार्ग, काठमांडो के लिए वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल
विज्ञापन
सोनौली कृष्णभीर में भूस्खलन से सड़क बाधित, हेटौंडा होकर वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल।
कृष्णभीर में भूस्खलन से सड़क बाधित, हेतौंडा के वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल कर रहे यात्री
लगातार हो रही बारिश के कारण कई जगह भूस्खलन से बाधित है काठमांडो मार्ग
सोनौली। लगातार हो रही बारिश के कारण नेपाल के प्रमुख मार्गों पर भूस्खलन से यातायात प्रभावित हुआ है। नारायणगढ़-मुगलिंग सड़क खंड पर नामसिखोला पुल के पास से भूस्खलन का मलबा हटाए जाने के बाद पोखरा की ओर जाने वाला मार्ग रविवार की दोपहर खोल दिया गया। वहीं पृथ्वी हाईवे के मालेखु-मुगलिंग खंड में कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण सड़क यातायात बाधित है। काठमांडो जाने वाले यात्रियों को हेतौंडा के वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करना पड़ रहा है।
रोड डिवीजन कार्यालय, चितवन के सूचना अधिकारी इंजीनियर कृष्ण आचार्य ने बताया कि नामसिखोला पुल के पास सुबह करीब 7:55 बजे लगातार बारिश के कारण भूस्खलन हुआ और मलबा नदी में जा गिरा। मलबा हटाने के बाद दोपहर करीब 12:15 बजे सड़क को यातायात के लिए खोल दिया गया। इसके बाद पोखरा से नारायणगढ़ आने और नारायणगढ़ से पोखरा जाने वाले यात्री एवं मालवाहक वाहनों का आवागमन शुरू हो पाया।
लगातार बारिश से पृथ्वी हाईवे के मालेखु-मुगलिंग सड़क खंड में करीब 11 स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। नागढुंगा-मुगलिंग सड़क परियोजना के पश्चिमी खंड के सूचना अधिकारी इंजीनियर सचिंद्र मिश्रा के मुताबिक, शिलाट बाजार में चट्टानों और पेड़ों के साथ भूस्खलन हुआ है। यहां सड़क का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है।
विज्ञापन
बेनीघाट बाजार के पास गोमती खोला में चट्टानों के साथ भूस्खलन होने से सड़क एकतरफा हो गई है। कृष्णभीर में चट्टानों के साथ भूस्खलन होने से सड़क पूरी तरह अवरुद्ध है, जिससे बड़े मालवाहकों को बीच रास्ते मे रोक दिया गया है। इसी तरह ज्यामिरघाट चौकीभीर में भी चट्टानों और पत्थरों के गिरने से यातायात बाधित हुआ है।
हुगड़ी खोला से जवांग खोला तक कई स्थानों पर छोटे-छोटे भूस्खलन हुए हैं। फिसलिंग के आसपास तीन अलग-अलग स्थानों पर पत्थर, चट्टान और पेड़ गिरने से सड़क प्रभावित हुई है। यहां सड़क के आधे हिस्से में दरार भी आ गई है। चुमलिंगटार में पत्थरों के साथ भूस्खलन हुआ है जबकि धारापानी में करीब 50 मीटर सड़क का आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। इसी स्थान पर पुलिया खोलने का काम भी चल रहा है। घोप्टेभीर और सिमलधारा में बड़े पत्थरों और चट्टानों के साथ भूस्खलन होने से सड़क अवरुद्ध है।
शाम तक मार्ग खुलने की उम्मीद
इंजीनियर मिश्रा ने बताया कि सभी प्रभावित स्थानों पर मलबा हटाने का काम जारी है। सड़क साफ करने के लिए निर्माणाधीन सड़क परियोजना की ठेकेदार कंपनी के उपकरण लगाए गए हैं। यदि बारिश के दौरान कोई बड़ा भूस्खलन नहीं हुआ तो शाम तक अधिकांश स्थानों से मलबा हटाकर यातायात बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। भूस्खलन के कारण काठमांडू जाने वाले यात्रियों को फिलहाल हेटौंडा होकर वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। अधिकारियों ने बारिश के दौरान पहाड़ी मार्गों पर सावधानी बरतने की अपील की है।