{"_id":"65bceef6fb5aa95312017c04","slug":"mughalin-narayangarh-road-will-remain-closed-for-five-to-four-hours-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-114964-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल : मुगलिन-नारायणगढ़ मार्ग अब 28 तक बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल : मुगलिन-नारायणगढ़ मार्ग अब 28 तक बंद
Fri, 02 Feb 2024 07:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 02 Feb 2024 07:30 PM IST
विज्ञापन
फोटो
-प्रतिदिन चार घंटे के लिए बंद रहेगा आवागमन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नेपाल के चितवन जिले के मुगलिन-नारायणगढ़ सड़क अब 28 फरवरी तक प्रतिदिन चार घंटे बंद रहेगी। पुल के लिए नींव बनाने और दीवार काटने के लिए जिला प्रशासन ने तीसरी बार यह समय सीमा बढ़ाई है।
परियोजना के अभियंता सूचना अधिकारी कृष्णा आचार्य ने बताया कि चितवन में हितधारकों की बैठक में पांच फरवरी से 21 दिन तक रोजाना चार घंटे तक सड़क बंद रखने का निर्णय लिया गया। तुईन नदी पुल का नींव रखने के लिए मुगलिन की ओर की दीवार काटी जा रही है। इसके लिए दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक सड़क पर आवागमन बंद है।
सड़क के काम में देरी होने के कारण भारतीय पर्यटकों को एक दिन का ज्यादा भंसार कटाना पड़ रहा है। वहीं, भारतीय मालवाहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जो गाड़ियां दो दिन में वापस आ जाती थीं, अब उन्हें चार से पांच दिन लग रहे हैं।
विज्ञापन
बर्फबारी से नेपाल के कई रास्ते अवरुद्ध
नेपाल के पश्चिमी इलाके के पहाड़ों पर बृहस्पतिवार को भारी हिमपात हुआ। इससे बागलूंग व पूर्वी रुकुम जिले से काठमांडो व पोखरा जाने वाले कई रास्ते अवरुद्ध हो गए। नेपाल प्रशासन रास्ते पर जमी करीब चार फुट बर्फ की चादर हटाने में जुटा है। बागलूंग के निसीकोला गांव पालिका के अध्यक्ष सूर्य बहादुर ने बताया कि बर्फबारी से अवरुद्ध रास्ते को साफ कराया जा रहा है।