फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   MPL: BMT beat Main Club by 73 runs

एमपीएल : बीएमटी ने मुख्य क्लब को 73 रन से हराया

Fri, 16 May 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 16 May 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
MPL: BMT beat Main Club by 73 runs
महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज के मैदान में बुधवार की देर शाम महराजगंज प्रीमियर लीग के मैच खेले गए। पहला मैच बीएमटी क्रिकेट क्लब और मुख्यालय क्लब के बीच खेला गया। इसमें बीएमटी ने 73 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

बीएमटी क्लब ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित आठ ओवर में सभी विकेट खोकर 110 रन बनाए। टीम से अतुल मणि 48 और शिवम ने 30 रनों पारी खेली। 111 रन का पीछा करने उतरी मुख्यालय क्लब की टीम शुरुआत से ही बैकफुट पर नजर आई। शुरुआती झटके मिलने के बाद टीम खुद को संभाल नहीं सकी और पूरी टीम 38 के स्कोर पर पवेलियन लौट गई। बीएमटी ने 73 रन से मैच में जीत दर्ज की।
विज्ञापन

दूसरा मैच पटेल नगर और टाइगर क्रिकेट क्लब मुजहना के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पटेल नगर ने आठ ओवर में 73 रन बनाए। 74 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाइगर क्रिकेट क्लब मुजहना की पूरी टीम 54 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस मौके पर राजकेश्वर पांडेय, धर्मवीर पटेल, डाॅ. शेषनाथ मौजूद रहे। कृष्णा, चमन, जग्गू की टीम ने प्रीमियर लीग का यू-ट्यूब पर लाइव प्रसारण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed