फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mourning over the death of a laughing and playing child

Maharajganj News: हंसते खेलते बालक की मौत पर मातम

Wed, 09 Apr 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 09 Apr 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Mourning over the death of a laughing and playing child
महराजगंज। परसामलिक थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव विशुनपुरा में हृदय विदारक घटना से हंसते खेलते एक परिवार की खुशियां पल भर में छीन गई। बालक की मौत से गांव के लोग गमगीन हो गए l स्कूल से आने के बाद गांव के बच्चों के साथ खेलने निकला बालक जिंदा घर नहीं लौटा। वही हादसे के बाद मृत बालक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते संपर्क मार्ग के लिए लगे शिलापट्ट की चपेट में आने से हंसते खेलते एक परिवार के सात साल के बच्चे लवकुश की मौत हो गई।
लवकुश की मौत के बाद पिता रामअवतार फफक पड़े। वही मां सोना देवी बार बार अचेत हो जा रही है। यह दृश्य देख मौके पर मौजूद अन्य लोगों की आँखें भी नम हो जा रही थी। हंसते खेलते परिवार में गमगीन माहौल है। शिलापट्ट लगाने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ आक्रोश भी है।
विज्ञापन

मां सोना देवी होश आने पर बच्चे लवकुश को ढूंढने लगती हैं। सोना देवी बिलखते हुए बताई कि बेटा लवकुश एक विद्यालय में कक्षा एक का छात्र था। जो हर रोज की तरह मंगलवार को भी स्कूल से आने के बाद गांव के बच्चों के साथ खेलने के लिए निकल गया। इस बार मानो मेरे कलेजे के टुकड़े लवकुश को किसी की नजर लग गई। वह सोची नहीं थी कि इस बार कलेजे का टुकड़ा लवकुश हमेशा के लिए सो जाएगा। वही ग्रामीण संतोष ने कहा कि गनीमत रहा कि इस हादसे में उनके घायल बेटा कृष्णा चौधरी की जान बच गई। हादसे के बाद बेटा कृष्णा काफी सहमा हुआ है। वह किसी से कुछ बात नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिलापट्ट में दोयम दर्जे की सामाग्री का हुआ था प्रयोग
महराजगंज l हादसे में बच्चे की मौत के बाद जिम्मेदारों की ओर से लगाई गई शिलापट्ट लापरवाही और मनमानी की पोल खोल कर रख दी है। कोई सोचा नहीं था की छोटे बच्चों के धक्के से शिलापट्ट धराशाही हो जाएगा। माना जा रहा है कि यह हादसा शिलापट्ट लगाने वाले जिम्मेदारों के चलते हुआ है। जिस बेटे के चलते परिवार में हंसी खुशी का माहौल था। जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते वह मौत के मुंह में चला। गांव के नरेंद्र ने बताया कि शिलापट्ट निर्माण में खराब सामग्री का प्रयोग हुआ था l
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के अन्य कई जगहों पर भी जिम्मेदारों की ओर से मनमानी कर दोयम दर्जे की सामाग्री का प्रयोग कर शिलापट्ट लगाई गई है। जो जर्जर हो चुकी है, इससे कभी भी हादसा हो सकता है। क्षेत्र के शिवपुरी, जिगिना, भगवानपुर,बिषखोप ,तरैनी सेखुआनी ,निपनिया,आदि गांवों में लोकार्पण शिलापट्ट जर्जर हालत में लगा हुआ है।

नौतनवा खंड विकास अधिकारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि लोकार्पण शिलापट्ट निर्माण कार्य में घटिया सामग्री की जांच कर सम्बंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed