{"_id":"6a384a13b1861ecf560082e0","slug":"motorcyclist-injured-in-collision-with-pickup-truck-condition-critical-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-179671-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार घायल, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार घायल, हालत गंभीर
विज्ञापन
कोल्हुई। थाना क्षेत्र के कोल्हुई-लोटन मार्ग स्थित चन्दनपुर चौराहे पर रविवार को दोपहर में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थनगर जिले के ककरहवा निवासी रामबृक्ष (35) बाइक से कोल्हुई होकर कहीं जा रहा था। अचानक विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे के बाद बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक पिकअप लेकर भाग गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए नजदीकी निजी अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने भी मौके पर जाकर मामले की जांच शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस पिकअप वाहन और चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। एसओ कोल्हुई कुंआर गौरव सिंह ने बताया कि घायल की तहरीर पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पिकअप की पहचान कर उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद