{"_id":"6a9343e8314f8196680db44b","slug":"motorcyclist-dies-after-being-hit-by-pickup-truck-teenage-girl-critically-injured-maharajganj-news-c-206-1-mhg1039-184177-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, किशोरी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, किशोरी गंभीर
विज्ञापन
मृत युवक व घायल किशोरी श्यामदेउरवा थानाक्षेत्र के लखिमा गांव निवासी
श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल-गोरखपुर मार्ग पर पिपरिया गांव के पास हुआ हादसा
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल-गोरखपुर मार्ग पर पिपरिया गांव के पास शनिवार को गलत साइड से आ रहे पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक और उसके पीछे बैठी किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में युवक की मौत हो गई जबकि घायल किशोरी का इलाज चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार युवक परतावल से गोरखपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान पिपरिया गांव के समीप गलत साइड से तेज गति से आ रहे पिकअप से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार संदेश यादव (30) पुत्र दुलारे यादव निवासी लखिमा थाना श्यामदेउरवा व उनकी पटीदार जाह्नवी (16) पुत्री सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों और राहगीरों ने दोनों को एंबुलेंस से परतावल सीएचसी भिजवाया। चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर बता उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने संदेश यादव को मृत घोषित कर दिया जबकि जाह्नवी का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
इस बाबत एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि युवक की मौत हो गई है और किशोरी का इलाज कराया जा रहा है। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। शव का गुलरिहा पुलिस पोस्टमार्टम करवा रही है।