फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Motor burnt for five months, water supply disrupted

Maharajganj News: पांच महीने से मोटर जला, पानी की आपूर्ति बधित

Mon, 07 Apr 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 07 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Motor burnt for five months, water supply disrupted
मिठौरा। क्षेत्र के ग्राम सभा सिंदुरिया में ओवरहेड टैंक से पानी की आपूर्ति पांच माह से ठप है। मोटर जल जाने के कारण यह समस्या हुई है। इसकी शिकायत के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने एक सप्ताह में आपूर्ति शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सिंदुरिया ग्राम सभा की कुल आबादी पांच हजार है। इसमें एक हजार परिवार के लोग निवास करते हैं। ग्राम सभा में चार टोले सड़क टोला, मंगलपुर, भगवानपुर एवं मुरलीवारी है। पूरे ग्राम सभा एवं सभी टोलों पर पाइपलाइन से कनेक्शन दिया गया। ग्राम सभा में पानी की टंकी से जलापूर्ति की समस्या को लेकर ग्रामवासियों ने जलकल विभाग के उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर जल आपूर्ति की मांग की। ग्राम सभा निवासी मोहन, सुरेश, भोला यादव, शहाबुद्दीन अंसारी, मनोज, संतोष, कमलेश आदि का कहना है कि पानी की टंकी से पांच महीने से जल आपूर्ति बाधित है। एक सप्ताह के अंदर आपूर्ति नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। जल निगम के अवर अभियंता अजित कुमार का कहना है कि पानी का मोटर जलने के कारण यह समस्या हुई है। जल्दी इसे ठीक कराने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed