फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mother's eyes opened...the pandal echoed with cheers

Maharajganj News: मां के नेत्र पट खुले...जयघोष से गूंज उठे पंडाल

Tue, 30 Sep 2025 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Mother's eyes opened...the pandal echoed with cheers
फरेंदा मिल गेट पर स्थापित मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा आकर्षण का केंद्र।
महराजगंज। शारदीय नवरात्रि सप्तमी को मुख्यधारा के विभिन्न स्थानों पर सजाए गए पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमा के पट वैदिक मंत्रोच्चार और ढोल नगाड़ों के करतल ध्वनि के बीच खोले गये। मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर परिसर के निकट स्थापित प्रतिमा के पट मंदिर संस्थापक और पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल ने अभिजित मुहूर्त में खोला। पट खुलते ही शंखध्वनि से महिषासुर मर्दिनी का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

जनपद में दुर्गा पूजा जिला मुख्यालय से लेकर समस्त तहसील क्षेत्रों व छोटे बड़े चौक चौराहों पर आयोजित किया गया है। देवी पंडाल आकर्षक तरीके से सजाने और आकार देकर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। सप्तमी तिथि पर सभी स्थानों पर स्थापित प्रतिमा के पट विधि विधान से खोले गये। मुख्यालय मंदिर परिसर में स्थापित प्रतिमा का पट खुलते ही भगवती जगदंबा के जयकारे से गूंजने लगा।
विज्ञापन

पुरोहित ने मंदिर समिति के सदस्य राजकुमार व उनकी पत्नी से माता की पूजा के साथ अन्य अनुष्ठान प्रारंभ कराया। कलश पूजन, आह्वान और स्वागत मंत्र अनुष्ठान के बाद माता रानी की भव्य आरती का कार्यक्रम हुआ जिसमें शहर के लोग उमड़े और माता की आरती ें शामिल होकर परिवार की सुख शांति के लिए प्रार्थना की। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतिमा पंडाल में धार्मिक अनुष्ठान, कन्या पूजन व भजन कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें शामिल होकर लोग माता का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed