{"_id":"65ccde6b942340be8f04b61b","slug":"mother-saraswati-the-goddess-of-knowledge-was-worshiped-on-vasant-panchami-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-115797-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: वसंत पंचमी पर विद्या की देवी मां सरस्वती की हुई पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: वसंत पंचमी पर विद्या की देवी मां सरस्वती की हुई पूजा
Wed, 14 Feb 2024 09:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 14 Feb 2024 09:08 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। वसंत पंचमी पर विद्या की देवी मां सरस्वती की पूज-अर्चना हुई। इस दौरान स्कूलों में हवन पूजन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। चेहरी आईटीएम में सरस्वती पूजन हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निदेशक डॉ आर गोपाल, उप निदेशक डीके सिंह, अधिष्ठाता अमित कुमार मिश्र, विभागाध्यक्ष वीके पटेल आदि मौजूद रहे। जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज परिसर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
परसामलिक क्षेत्र के ग्राम पंचायत रेहरा टोला महुलानी में स्थित मदरसा गौसिया अनवारूल उलूम निसवा में बसंत पंचमी पर पूजन हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। नौतनवा के सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज में बसंत पंचमी के अवसर कार्यक्रम आयोजित हुआ। उषा देवी अनुसूचित जाति जूनियर हाईस्कूल सेखुआनी में बसंत पंचमी के अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक हेमेंद्र कुमार कन्नौजिया ने पूजन किया।
मातृ-पितृ पूजन में भाव विभोर हुए लोग
बृजमनगंज। मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाना बहुत ही अच्छी परंपरा है। मैं आज जो बन पाया वह माता-पिता का आशीर्वाद और गुरु की कृपा की बदौलत है। ये बातें बुधवार को श्री वेदांत सेवा समिति की ओर से मातृ-पितृ पूजन में बतौर मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष श्याम सुंदर तिवारी ने कही। गीत और नाटक के माध्यम से माता-पिता की जीवन में उपयोगिता पर प्रकाश डाला। आयोजक बृजभान यादव, गणेश गुप्ता ने बताया कि इस तरह का आयोजन करने का मकसद वर्तमान पीढ़ी को भारतीय संस्कृति की जानकारी देना है, जिससे एक सभ्य और स्वस्थ समाज की सृजन हो सके।