फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mother riding a bike dies after being hit by a truck in Maharajganj, son seriously injured

UP: घर से दवा कराने निकला...ट्रक से हुए हादसे में मां की मौत- बेटा घायल; बाइक से इलाज कराने के जा रहा था

Thu, 07 May 2026 04:46 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: Rohit Singh Updated Thu, 07 May 2026 04:46 PM IST
सार

फरेंदा थाना क्षेत्र के सिधवारी के कल्याणपुरम वार्ड नंबर 2 निवासी संतोष यादव अपनी मां विमला देवी (50) को बाइक पर बैठाकर दवा कराने जा रहे थे। अभी वह आंबेडकर तिराहे के करीब ही पहुंचे थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए।

विज्ञापन
Mother riding a bike dies after being hit by a truck in Maharajganj, son seriously injured
घटनास्थल और हादसे में मृत महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कस्बे के मुख्य मार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मां की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, बेटा घायल हो गया। घटना के बाद महिला का क्षत-विक्षत शव को देखकर स्थानीय लोगों के रौंगटे खड़े हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, फरेंदा थाना क्षेत्र के सिधवारी के कल्याणपुरम वार्ड नंबर 2 निवासी संतोष यादव अपनी मां विमला देवी (50) को बाइक पर बैठाकर दवा कराने जा रहे थे। अभी वह आंबेडकर तिराहे के करीब ही पहुंचे थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। घटना में बाइक सवार मां-बेटे सड़क पर जा गिरे। उसी दौरान ट्रक विमला देवी को रौंदते हुए भाग निकला। हादसे के बाद विमला देवी का शव क्षत-विक्षत हो गया।

विज्ञापन
Trending Videos

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना परिजनों को मिली तो उन पर दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। ट्रक भी शीघ्र पुलिस के कब्जे में होगा।
विज्ञापन

बेटे के आंखों के सामने ही मां के बिखर गए शव
सिधवारी निवासी संतोष अपनी मां को बाइक पर बैठाकर दवा कराने के लिए निकला था। उसको नहीं पता था कि मां काल की शिकार हो जाएगी। तेज रफ्तार से पीछे से आ रही ट्रक ने बाइक में ठोकर मा दिया। उसके बाद मां-बेटे सड़क पर गिर गए। उसी दौरान मां को आंखो के सामने ही ट्रक ने कुचल दिया और शव पूरे सड़क पर बिखर गया।

बिखरे हुए शव को देखकर बेटा संतोष बेसुध हो गया। वह मां के शव को देखकर दहाड़े मारकर रोने लगा। जिसे देख मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो उठीं। मां के बिखरे शव को देखकर खुद का चोट भी याद न रहा। लोगों की भीड़ एकाएक जुट गई। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed