फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   mother kept the brat for the long life of their children

संतानों की लंबी आयु के लिए माताओं ने रखा व्रत

Sun, 09 Aug 2020 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
mother kept the brat for the long life of their children
महराजगंज में हलषष्ठी की पूजा करतीं महिलाएं। - फोटो : MAHARAJGANJ
संतान की लंबी आयु के लिए माताओं ने रखा व्रत
विज्ञापन

महराजगंज। रविवार को महिलाओं ने हल षष्ठी व्रत कर अपने पुत्रों की लंबी उम्र की कामना की। शहर के लोहिया नगर, राजीव नगर, आजाद नगर, पडरी समेत अन्य मोहल्लों में महिलाओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। लेहडा बाजार में भी महिलाओं ने पूजा अर्चना की।

मां पीतांबरा जनकल्याण ज्योतिष केंद्र के अध्यक्ष आचार्य दिवाकर मणि त्रिपाठी ने बताया भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम का जन्म भादो मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी को हुआ था, इसलिए इस दिन को बलराम जयंती भी कहा जाता है। बलराम को बलदेव, बलभद्र और बलदाऊ के नाम से भी जाना जाता है। बलराम को शेषनाग का अवतार माना जाता है। बलराम को हल और मूसल से विशेष प्रेम था। यही उनके प्रमुख अस्त्र भी थे, इसलिए इस दिन किसान हल, मूसल और बैल की पूजा करते हैं। इसे किसानों के त्योहार के रूप में भी देखा जाता है। कई स्थानों पर हल छठ, ललही या फिर तिनछठी भी कहा जाता है। इस व्रत में खेत की जुताई से उत्पन्न अनाज और सब्जियों का उपयोग नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed