{"_id":"665f1833b0eb5068d705b941","slug":"mother-and-son-killed-after-being-hit-by-truck-one-serious-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-123953-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ट्रक की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ट्रक की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत, एक गंभीर
Tue, 04 Jun 2024 07:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 04 Jun 2024 07:05 PM IST
विज्ञापन
फरेंदा। गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को दिन में साढ़े चार बजे के करीब अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। वहीं बाइक चालक गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। चीख पुकार से कलेजा फट रहा था। सूचना के एक घंटे बाद तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।
गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी दिलीप यादव (21) अपने साथ प्रियंका (35) व बेटा अंकुश (5) निवासी पिपरा निचलौल को साथ लेकर फरेंदा क्षेत्र में दवा कराने के लिए आया था। दवा कराने के बाद बाइक से वापस घर लौट रहा था। अभी वह कैंपियरगंज जंगल के मरचाहे बाबा की कुटी के पास पहुंचा था कि सामने से आ रही ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना को देखकर काफी संख्या में भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गई। चिकित्सकों ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक चालक दिलीप यादव गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए थे। थानाध्यक्ष अंकित सिंह के अनुसार शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ट्रक पुलिस के कब्जे में है।