फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   mother and son died in fire at maharajganj

झोपड़ी में लगी आग: मवेशियों को बचाने के चक्कर में मां-बेटे झुलसे, मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम

Thu, 13 Apr 2023 02:43 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Thu, 13 Apr 2023 02:43 PM IST
सार

अमवा भैंसी गांव में कौशल्या देवी की झोपड़ी में धूईहर सुलगा (जलाया) हुआ था। इसी से चिंगारी निकली और आग लग गई। धुईहर की चिंगारी से जब आग लगी तो कौशल्या देवी जगी और बेटे को साथ लेकर मवेशियों को झोपड़ी से निकालने लगी। आग की लपट इतनी तेज थी कि मां-बेटे दोनों झोपड़ी में घिर गए।

विज्ञापन
mother and son died in fire at maharajganj
मृतक मां बेटे की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज जिले में भिटौली थाना क्षेत्र के अमवा भैंसी गांव में बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे धूईहर (मच्छर भगाने के लिए किया गया धुआं) से निकली चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। इस आग में घिरकर मां-बेटे की मौत हो गई। गांव के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, अमवा भैंसी गांव में कौशल्या देवी की झोपड़ी में धूईहर सुलगा (जलाया) हुआ था। इसी से चिंगारी निकली और आग लग गई। बताया जाता है कि कौशल्या देवी और उनका बेटा रामाआशीष बगल के पक्के मकान में सोए थे। झोपड़ी में मवेशी बंधे थे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: खाने में दी नींद की गोली, फिर प्रेमी और दोस्त संग मिलकर की पति की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


धुईहर की चिंगारी से जब आग लगी तो कौशल्या देवी जगी और बेटे को साथ लेकर मवेशियों को झोपड़ी से निकालने लगी। आग की लपट इतनी तेज थी कि मां-बेटे दोनों झोपड़ी में घिर गए।

आसपास के लोग जब तक आग पर काबू पाने की कोशिश किए, तब तक दोनों की मौत हो गई। गांव के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed