फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mosquitoes growing from dirt in drains, danger of dengue

नालियों में गंदगी से पनप रहे मच्छर, डेंग का खतरा

Mon, 06 Sep 2021 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Mosquitoes growing from dirt in drains, danger of dengue
जिला अस्पताल में बना मेडिकल बायोबेस्ट कक्ष के आगे बिखरा कूड़ा। - फोटो : MAHARAJGANJ
नालियों में गंदगी से पनप रहे मच्छर, डेंग का खतरा
विज्ञापन

महराजगंज। जिला अस्पताल परिसर में मेडिकल बायोवेस्ट कक्ष बना है, लेकिन इसके बाहर कूड़ा बिखरा है। बदबू इतनी अधिक है कि उधर से गुजरने वालों को सांस लेने में दिक्कत होती है। मच्छर भी ज्यादा पनपने लगे हैं। इससे डेंगू के सिर उठाने का खतरा बढ़ गया है। यहीं हाल महिला अस्पताल के बगल में बने मेडिकल बायोवेस्ट कक्ष का भी है।
अस्पताल परिसर में बनी नालियां भी बजबजा रही हैं। इससे मरीजों के साथ आने वाले तीमारदार भी संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। महिला अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाया गया है। वर्तमान में कोरोना का कोई मरीज भर्ती नहीं है, लेकिन यहां टीकाकरण किया जा रहा है। अस्पताल से थोड़ी दूरी कर मेडिकल बायोवेस्ट कक्ष बना है। यहां भी कूड़ा बिखरा हुआ है।
विज्ञापन

शासन ने भी जिले में डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी पांव न पसार सके, इसके लिए बचाव कार्य तेजी से कराने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के मुख्य सचिव ने पत्र भेजकर जिला अस्पताल, सीएचसी में हेल्प डेस्क बना है या नहीं, अस्पताल में बेड की क्या व्यवस्था है, ऑक्सीजन की उपलब्धता, एंबुलेंस की संख्या, बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती के अलावा अन्य जरूरी सूचनाएं मांगी है। गांव में फॅागिंग, छिड़काव के अलावा संक्रमण जैसी बीमारियों से बचाव के लिए क्या इंतजाम हैं, इस बारे में भी जानकारी मांगी गई है। उधर, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके राय ने बताया कि
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नालियों की सफाई समय-समय पर कराई जाती है। यदि कहीं कूड़ा बिखरा है तो उसे निस्तारित करा दिया जाएगा। सर्जिकल वार्ड में डेंगू के मरीजों के लिए व्यवस्था की गई है। मच्छरदानी भी उपलब्ध है। परिसर में एंटीलार्वा का छिड़काव कराया गया है।
अब तक मिले डेंगू के छह मरीज
जिला मलेरिया अधिकारी त्रिभुवन ने बताया कि जिले में जनवरी से अब तक छह डेंगू के केस मिले हैं। इनमें दो डेंगू मरीजों का इलाज पीजीआई लखनऊ में हुआ है। ये गुजरात से संक्रमित होकर आए थे। चार अन्य मरीजों की जांच जिला अस्पताल में होने के बाद डेंगू की पुष्टि हुई थी। वर्तमान में सभी स्वस्थ हो चुके हैं।
कल आयोजित होगी कार्यशाला
जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि आठ सितंबर को सीएमओ सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन होगा। इसमें ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर, स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी, हेल्थ सुपरवाइजर आदि डेंगू से रोकथाम के बारे में जानकारी देंगे। प्रशिक्षण के बाद संबंधित क्षेत्र में एएनएम, आशा, आशा संगिनी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे।
जिले के सरकारी अस्पतालों को डेंगू सहित अन्य संक्रमण बीमारियों से बचाव के लिए अलर्ट पर रखा गया है। सीएचसी अधीक्षकों को फॉगिंग आदि कराने के निर्देश दिए गए हैं।

डॉ. एके श्रीवास्तव, सीएमओ
सात से 16 सितंबर तक गठित सर्विलांस टीम सर्वे करेगी। प्रत्येक घर से बुखार, सर्दी-जुखाम के मरीजों को चिह्नित किया जाएगा। मरीजों के जांच व इलाज की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग करेगा। 1200 टीमें, 240 सुपरवाइजर व सभी चिकित्सकों को सेक्टर ऑफिसर के रूप में कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। 882 ग्राम पंचायतों में सफाई के लिए 1247 सफाईकर्मियों की टोली बनी है। डॉ. उज्ज्वल कुमार, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed