फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mornings brought relief, but the afternoon sun was harsh.

Maharajganj News: सुबह रही राहत, दोपहर में धूप ने सताया

Fri, 03 Jul 2026 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Mornings brought relief, but the afternoon sun was harsh.
अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
विज्ञापन

महराजगंज। पूरे प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। इसके बाद भी अच्छी बारिश न होने के कारण लोग गर्मी से बेहाल हैं। बृहस्पतिवार की सुबह धूप-छांव का खेल चलता रहा। दोपहर में चिलचिलाती धूप से लोग बेहाल दिखे। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

15 जून से मानसून दस्तक दे देता है, लेकिन इस बार यह यूपी में देर से पहुंचा है। मानसून देर से पहुंचने के कारण किसानों को भी खेती-बाड़ी करने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। किसान भी अच्छी बारिश की आस में आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं। दो दिन पहले हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली थी। इधर गर्मी के चलते फिर लोग परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून ने दस्तक दे दिया है, लेकिन अभी अच्छी बारिश नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि छिटपुट बारिश के आसार बने हुए हैं। दो दिन बाद से मानसून रफ्तार पड़ेगा। इसके बाद लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी। वहीं अच्छी बारिश होने से किसानों को भी काफी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। वहीं अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 29 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed