फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   morning garbage pick up

Maharajganj News: सुबह मुहल्लों में कूड़ा उठाइए तो बाजार खुलने के बाद कूड़ा ले जाइए

Fri, 12 May 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 12 May 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
morning garbage pick up
मुजहना में इक्ट्ठा किए गए कूड़े को गाड़ी पर लादते नपा के सफाई कर्मी कैलाश और गोलू।संवाद
मुख्य सड़क के अलावा कालोनियों में 300 कूड़ेदान लगे, गीला कचरा व सुखा कचरा के लिए लगा अलग अलग कूड़ेदान, दो शिफ्ट में कर्मी उठाते हैं शहर से कचरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शहर में कूड़ा उठाने की व्यवस्था शुरू हो गई है। मोहल्लों में घर-घर ठेले पर गीला और सूखा कचरा अलग-अलग एकत्र किया जा रहा है। लोग भी गंभीरता दिखा रहे हैं। बाजार में व्यापारी कूड़ेदान का प्रयोग करने लगे हैं। मुख्य सड़क से लेकर काॅलोनी में अंदर 300 कूड़ेदान रखे गए हैं। शहरवासियों को जागरूक किया जा रहा है। जन सहयोग से शहर को स्वच्छ बनाने की मुहिम तेज है। सड़कों पर कचरा न हो, इसके लिए दो चरणों में सफाई की व्यवस्था की गई है।
शहर के लोगों ने नगर पालिका प्रशासन के इस व्यवस्था की सराहना की है। कूड़ा उठाने के समय में बदलाव की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि सुबह दुकानें बंद रहती हैं। इस बीच कूड़ा उठ जाता है। 10 बजे तक दुकानें खुलती हैं तो सफाई के बाद कूड़ा फिर हो जाता है। ऐसे में अगर आने वाले दिनों में कूड़ा रखने पर जुर्माना लगेगा तो परेशानी बढ़ जाएगी। दुकान खुलने के बाद कूड़ा हटाने की व्यवस्था की जाय तो बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शहर में पड़ताल के दौरान सफाई कर्मी कूड़ा उठाते हुए दिखे। घर-घर से कूड़ा उठाने की पड़ताल के लिए पड़री मोहल्ले में पहुंचना पडा़। शहर में मुख्य मार्ग से होकर हनुमानगढ़ी पहुंचने से आगे जाने पर पेट्रोल पंप से चंद फासले की दूरी पर बगल से एक रास्ता कटा मिला। इससे होकर आगे बढ़ने पर पड़री मोहल्ला मिला। सीटी बजाते हुए नगर पालिका के कर्मी राजकुमार मिले। घरों से होकर गुजरने पर वह सीटी बता रहे थे तो लोग गेट पर आकर कूड़े का डिब्बा उन्हें दे रहे थे। ठेले पर अगल-अलग गीला व सूखा कूड़ा रखने के लिए डिब्बा रखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार ने बताया कि प्रत्येक दिन अलग-अलग रूट बना है। मोहल्ले में लोगों को कचरा अलग-अलग रखने के लिए कहा जाता है। कूड़ेदान का वितरण भी कुछ माह पहले हुआ था। अमरूतिया मोहल्ले के जाने के लिए इसी रास्ते होकर आना पड़ा। हनुमानगढ़ी से शनिचर वाली बाजार वाले रास्ते से होकर आगे बढ़ने पर गायत्री शक्ति पीठ से पहले एक रास्ता कटा हुआ मिला। इस रास्ते पर आगे बढ़ते ही नगर पालिका के कर्मी राजेश मिले। ठेले वह कूड़ा रख रहे थे।
राजेश ने बताया कि स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शहरवासी धीरे-धीरे जागरूक हो रहे हैं। आने वाले दिनों में नगर पालिका स्वच्छता रैंकिंग में जरूर नंबर वन बनेगी। नगर पालिका में शामिल होने वाले गांवों की पड़ताल में भी कर्मियों की सक्रियता दिखी। मुजहना खुर्द पहुंचने पर मंदिर से पहले नगर पालिका की गाड़ी लगी थी। सड़क के किनारे पड़े कूड़े को नगर पालिका के कर्मी राजू, कैलाश, गोलू उठाते हुए नजर आए।
...

रात में छुट्टा पशु बिखेर देते कूड़ा
शहर में कुछ स्थानों पर भ्रमण करने वाले छुट्टा पशु रात में कूड़े को बिखेर देते हैं। व्यापारी अजय राज कसौधन ने बताया कि रात में भी कूड़ा हटवाने की व्यवस्था होनी चाहिए। दुकान खुलने के बाद एक बार फिर कूड़ा हटवाने की व्यवस्था की जानी चाहिए। इससे शहर स्वच्छ रहेगा। व्यापारी राकेश कुमार ने बताया कि रात में सड़क के किनारे कूड़े को छुट्टा पशु इधर उधर बिखरा देते हैं।
...
सफाई के शेड्यूल में परिवर्तन की जरूरी है, इससे व्यापारियों को फायदा होगा। आने वाले दिनों में नगर पलिका कूड़ा फेकने पर जुर्माना वसूल करने वाली है। ऐसे में नगर पालिका प्रशासन को भी व्यवस्था में बदलाव करना होगा।
आदित्य श्रीवास्तव, व्यापारी
----------
दुकानें दस बजे खुलती हैं। इसके पहले सफाई हो जाती है। दुकान की सफाई के बाद कूड़ा बाहर रखना पड़ता। नगर पालिका प्रशासन को दुकान खुलने के बाद भी कूड़ा हटवाने की व्यवस्था करनी चाहिए।
शिवम सिंहानिया, व्यापारी
...
शहर में कूड़ा घर-घर उठाने की व्यवस्था की गई है। बदलते महराजगंज की तस्वीर आने वाले दिनों में बेहतर होगी। शहर को स्वच्छ रखने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।
परविंद शर्मा, शास्त्री नगर
...
सुबह ही घर से कूड़ा उठ जाता है। कभी-कभी कर्मी नहीं पहुंचते हैं तो परेशानी होती है। गीला व सूखा कचरा अलग-अलग रखा जाता है। शहर की तस्वीर आने वाले दिनों में बदल जाएगी।
रमेश प्रजापति, पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर
...
ठेले-खोमचे वालों को करेंगे जागरूक
शहर में चाउमिंग, टिकिया-चाट, मोमो बेचने वालों को नगर पालिका प्रशासन जागरूक करेगी। ठेले के पास गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कुछ दुकानदार भी सभी प्रकार का कूड़ा एक कूड़ेदान में डालते हैं।
...
दुकानों के सामने दिख रहा कूड़ा
सुबह कूड़ा हट जाने के बाद दुकान खुलने के बाद कूड़ा लग जाता है। पड़ताल के दौरान जिला परिषद मार्केट में दुकानों के सामने कई स्थानों पर कूड़ा दिखा। दुकानदारों ने बताया कि दुकान खुल जाने के बाद कूड़ा हटाया जाता तो अच्छा रहता।

...
कोट
शहर को स्वच्छता की रैंकिंग में पहले नंबर पर लाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। सभी लोगों का सहयोग जरूरी है। कूड़े को अलग-अलग रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जागरुकता की मुहिम पूरी होने के बाद जुर्माना लगाया जाएगा। सफाई कर्मियों की टीम शहर में भ्रमण कर कूड़ा उठाती है। घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था की गई है।
आलोक कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed