फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   More patients suffering from seasonal diseases reached the fair.

Maharajganj News: मेले में माैसमी बीमारियों के ज्यादा मरीज पहुंचे

Mon, 13 Oct 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 13 Oct 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
More patients suffering from seasonal diseases reached the fair.
महराजगंज। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें मौसम परिवर्तन के कारण सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी, दाद-खुजली जैसी सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीज विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

पीएचसी कृत पिपरा में सुबह 11:00 बजे डॉ. मनोज मिश्रा मरीजों का इलाज करते नजर आए। यहां बुखार और सर्दी से पीड़ित मरीज दिनेश ने बताया कि मुझे कई दिनों से तेज बुखार है। मौसम बदलने के कारण यह समस्या बढ़ गई थी। आरोग्य मेले में आकर डॉक्टर ने जांच की और मौसम परिवर्तन को इसका कारण बताया। उन्होंने एक सप्ताह की दवाएं दीं।
विज्ञापन

शांति देवी ने बताया कि इधर-उधर इलाज करवाया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। मेले में डॉक्टर ने एंटीबायोटिक दवाएं और लगाने के लिए क्रीम दी। दोपहर 12:33 बजे पीएचसी रम्हौली पकड़ी पहुंचे तो वहां डॉ. मदन लाल चौरसिया व्यस्त थे। सर्दी-जुकाम से परेशान मरीज दीनानाथ ने कहा कि मुझे लगातार खांसी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में आकर डॉक्टर ने कुछ दवाएं दीं और सलाह दी कि गुनगुना पानी पीना चाहिए। इससे जल्द ही ठीक हो जाऊंगा। 1:15 बजे पीएचसी बागापार में डॉ. आश्रय सिंह मरीजों की इलाज करते मिले। तेज बुखार से पीड़ित देवेंद्र कुमार ने बताया कि मेरा बुखार इतना तेज था कि काम पर जाना मुश्किल हो गया।

आरोग्य मेले में डॉक्टर ने जांच के बाद एक सप्ताह की दवाएं दी, जल्द ही सामान्य हो जाऊंगा। इसी तरह, बुखार के कारण आंखें लाल हो जाने की शिकायत लेकर आरोग्य मेले में पहुंची बबली ने कहा कि बुखार ने आंखों को प्रभावित कर दिया था। डॉक्टर ने एंटीबायोटिक दवा के अलावा आंखों में डालने के लिए ड्रॉप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed