फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   More land was registered by fraud

Maharajganj News: जालसाजी कर लिखवा ली अधिक जमीन

Tue, 29 Apr 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 29 Apr 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
More land was registered by fraud
महराजगंज। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के महुअवा सर्वजीत गांव की मनीषा धोखाधड़ी की शिकार हो गईं। उनकी जमीन जालसाजों ने हथिया ली। पांच लाख की जगह 1.70 लाख रुपये खाते में भेज दिया।
विज्ञापन

मनीषा को रकम भी पूरी नहीं मिली और जमीन भी अधिक जालसाजों ने बैनामा करा लिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने गोरखपुर के दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कैथवलिया सर्वजीत गांव की मनीषा ने बताया कि महुअवा सर्वजीत में जमीन है।
विज्ञापन

शादी ग्राम ताल्ही रामचंदर के साथ हुई है। पति को पांच लाख रुपये की आवश्यकता थी। पति जमीन बेचने के लिए दिग्विजय सिंह, संजय कुमार मौर्या निवासी ग्राम धरमपुर थाना कैंपियरगंज जनपद गोरखपुर से बात किए। एक लाख रुपये डिस्मिल के हिसाब से पांच डिस्मिल यानी 0.020 हेक्टेयर की कीमत पांच लाख रुपये तय किए। 20 अक्तूबर 2024 को दस्तावेज बैनामा लिया गया। पांच लाख रुपये खाते में जमा करने की बात कही गई। पति कम पढ़े लिखे हैं। दस्तावेज बैनामा पढ़कर सुनाया नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वास में निशानी अंगूठा, हस्ताक्षर करा लिया गया। रजिस्ट्री ऑफिस में भी कोई पूछताछ नहीं की गई। रजिस्ट्री कराने के बाद जब बैनामे की धनराशि पांच लाख रुपये अपने एसबीआई खाता से निकालने गई तो पता चला की खाता उपरोक्त में संजय कुमार मौर्या के खाते से एक लाख सत्तर हजार रुपये ट्रांसफर हुआ है। पति दिग्विजय सिंह ने संजय कुमार मौर्या से बात की तो वे कहे की शेष रुपये बाद में दिया जाएगा।
दिसंबर 2024 में बोला कि अब कोई रुपये नहीं मिलेगा। रजिस्ट्री ऑफिस फरेंदा जाकर बैनामे का मुआयना कराकर दस्तावेज बैनामा की नकल 27 दिसंबर 2024 को निकाली तो पता चला कि रकबा 0.020 के स्थान पर रकबा 0.121 हेक्टेयर का बैनामा कराया गया है।

धनराशि पांच लाख रुपये का भुगतान एसबीआई के खाते से दिखाया गया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट फरेंदा के कोर्ट में वाद दाखिल किया गया। पुरंदरपुर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के अनुसार, आरोपी दिग्विजय सिंह, संजय कुमार मौर्या निवासी धरमपुर, थाना कैंपियरगंज जनपद गोरखपुर के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed