फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Monkey bites four people, people block the road

Maharajganj News: बंदर ने चार को काटा, लोगों ने जाम की सड़क

Wed, 04 Jun 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 04 Jun 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Monkey bites four people, people block the road
चौक बाजार। थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर कला में मंगलवार की सुबह एक बंदर ने चार लोगों को काटकर घायल कर दिया। लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बंदर के उत्पात से लोग भड़क उठे और चौक-महराजगंज मार्ग जाम कर दिया। पुलिस के समझाने के बाद एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बैजनाथपुर कला में बंदर ने एक सप्ताह से उत्पात मचा रखा है। अब तक कई लोगों को काटकर घायल कर चुका है। उसे पकड़ने के लिए ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से शिकायत भी की, लेकिन बंदर को पकड़वाने के लिए जिम्मेदारों ने जहमत नहीं उठाई। मंगलवार की सुबह जोखू, जोगेन्दर, रमाकांत, नागेंद्र घर पर बैठे थे।
विज्ञापन

तभी बंदर अचानक उनके पास पहुंच गया। अभी वे कुछ समझ पाते कि बंदर ने काटकर घायल कर दिया। परिजन उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जोखू के सिर पर गंभीर जख्म होने के कारण डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया, जबकि तीन लोगों को इलाज के बाद घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे गुस्साए ग्रामीण चौक-महराजगंज मार्ग को सुबह 10 बजे अवरुद्ध कर प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर मौके पर मयफोर्स पहुंचे कोतवाली इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार राय ने लोगों को आश्वासन देकर किसी तरह जाम समाप्त कराया।

दक्षिणी चौक वनक्षेत्राधिकारी ऋषभ नायक ने बताया कि बंदर को वन्यजीव प्राणी से हटा दिया गया है। बंदर पकड़ने या पकड़वाने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान व नगर पालिका अध्यक्ष की होती है। बैजनाथपुर कला में वन सुरक्षा टीम व दक्षिणी चौक रेंज की टीम मौके पर पहुंच बंदर पकड़ने की कवायद में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed