फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   monitoring of the hospital's movement

सीसीटीवी : लखनऊ से अस्पताल की हल हलचल की हो रही निगरानी

Fri, 12 May 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 12 May 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
monitoring of the hospital's movement
सीसीटीवी से की रही है निगरानी।
जिला अस्पताल में 48 सीसीटीबी लगाए गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला अस्पताल अब हाईटेक हो रहा है। यहां की प्रत्येक गतिविधियों को लखनऊ में बैठकर महानिदेशक देख रहे हैं। अगर कोई अनुभाग बंद है तो उसकी जानकारी ली जा रही है। इसके लिए जिला अस्पताल में 48 सीसीटीबी लगाए गए हैं।
जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिल रही है या नहीं इसके लिए पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी, इमरजेंसी, अल्ट्रासाउंड, पैथाेलॉजी, सीटी स्कैन के अलावा प्रमुख 48 स्थानों पर सीसीटीबी लगाए गए हैं। से सीसीटीवी लखनऊ में कंट्रोल रूम से जुड़े हैं। यहां मरीजों को पर्ची काउंटर से लेकर इलाज कराने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इसकी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

जिला और महिला अस्पताल में लगे सीसीटीवी के तीन मॉनिटर मुख्य चिकित्साधीक्षक कार्यालय में लगे हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि जिला अस्पताल के सभी अनुभाग को ऑनलाइन कर दिया गया है। इसे लखनऊ कंट्रोल रूम में देख जा रहा है। यदि कोई अनुभाग बंद रहता है तो उसकी सूचना फोन के माध्यम से ली जाती है। इसके अलावा अगर कोई समस्या होती है तो उसका निस्तारण भी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कंधे पर ले जाना पड़ा मरीज को
जिला अस्पताल में आए दिन मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। व्हील चेयर नहीं मिल पाता है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल आए निचलौल के बजही निवासी रामबेलास को पैर में कुछ परेशानी थी। व्हील चेयर नहीं मिला तो उनका बेटा पवन कंधे पर बैठाकर ऑपरेशन रूम से नीचे ले गया। उन्होंने बताया कि सीढि़यों पर आते समय थोड़ी परेशानी हुई। सीएमएस डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि इमरजेंसी के अलावा सभी कक्ष में व्हीलचेयर है। अगर कहीं समस्या हुई है तो उसका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed