{"_id":"656e305b07ac5d667c0e24a8","slug":"money-will-be-recovered-from-the-head-and-then-secretary-of-pakdi-bharat-section-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-10922-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पकड़ी भारत खंड के प्रधान व तत्कालीन सचिव से होगी धन की वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पकड़ी भारत खंड के प्रधान व तत्कालीन सचिव से होगी धन की वसूली
Tue, 05 Dec 2023 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 05 Dec 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा ने निचलौल ब्लॉक के ग्राम पकड़ी भारतखंड में नाली मरम्मत के नाम पर किए गए धनराशि के दुरुपयोग के मामले में ग्राम प्रधान सुनील कुमार गुप्ता व तत्कालीन सचिव आशुतोष जायसवाल से वसूली का आदेश दिया है। कहा कि एक सप्ताह में यदि धनराशि जमा नहीं की गई तो प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज करने का कार्य होगा।
निचलौल ब्लॉक के ग्राम पकड़ी भारतखंड के प्रधान के विरुद्ध जिलाधिकारी से शिकायत की गई थी। मामले की जांच करते हुए जिला कृषि अधिकारी ने इसमें तकनीकी जांच कराने के लिए कहा था, जिसके तहत सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी से जांच कराई। तकनीकी जांच में अनियमितता सामने आने पर 30 सितंबर को प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था। प्रधान सुनील कुमार गुप्ता की ओर से उपलब्ध कराए गए स्पष्टीकरण के बाद यह तथ्य प्रकाश में आया कि नाली निर्माण के नाम पर प्रधान व सचिव की मिलीभगत से कुल 18893 रुपये के शासकीय धनराशि का दुुरुपयोग किया गया। मामले में प्रधान व तत्कालीन सचिव को बराबर का जिम्मेदार माना गया। ऐसे में दुरुपयोग की स्थिति को देखते हुए तत्कालीन सचिव से 9,447 रुपये व प्रधान से 9,446 रुपये की वसूली कर धनराशि को जमा कराने को कहा गया है।
पकड़ी भारत खंड में धनराशि के दुरुपयोग के मामले में तत्कालीन सचिव व ग्राम प्रधान से धन की वसूली के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित अवधि में धनराशि जमा न करने पर प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार को सीज किया गया जाएगा।
विज्ञापन
-अनुनय झा, जिलाधिकारी