{"_id":"6894fca885d507ea19061bd1","slug":"money-exchange-businessmen-defrauding-tourists-by-ignoring-rules-and-regulations-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-156659-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनी एक्सचेंज : नियम-कायदे दरकिनार पर्यटकों को चूना लगा रहे धंधेबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनी एक्सचेंज : नियम-कायदे दरकिनार पर्यटकों को चूना लगा रहे धंधेबाज
Fri, 08 Aug 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
सोनौली बॉर्डर।
महराजगंज। मनी एक्सचेंज के खेल में धंधेबाज मालामाल हो रहे हैं। भारतीय क्षेत्र में वैध काउंटर नहीं है। पर्यटकों को प्रति सैकड़ा चार से पांच रुपये कम दिया जाता है। इससे पर्यटकों को नुकसान उठाना पड़ता है।
सूत्रों की माने तो भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में इन दिनों अवैध मनी एक्सचेंज का धंधा बढ़ गया है। रोजाना लाखों रुपये की करेंसी बैंक के बजाय मनी एक्सचेंज के माध्यम से सीमा पार चली जाती है। बड़े पैमाने पर नेपाली मुद्रा की बरामदगी भी इशारा कर रही है कि बाॅर्डर क्षेत्र में मुद्रा का प्रवाह तेजी से जारी है।
यह धंधा करोड़ों में हो रहा है। बीते दिनों नौतनवा पुलिस ने सोनौली निवासी दो युवकों के पास से 16 लाख नेपाली मुद्रा बरामद किया था। इसके साथ ही भैरहवा में भी नेपाल पुलिस ने नौतनवा के तीन युवकों के पास से 24 लाख रुपये बरामद किया था।
विज्ञापन
जांच एजेंसियां बरामद धन के स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं। यह नेपाल बाॅर्डर की तरफ ले जाई जा रही थीं। जांच एजेंसियों की रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी कि बरामद धन काले कारोबार से जुड़ा है या फिर कोई अन्य वजह है।
नेपाल सीमा के करीब करेंसी बरामदगी का यह पहला मामला नहीं है। भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में हवाला का धंधा बड़े ही सुनियोजित तरीके से चलने की चर्चा है।
इसके लिए युवक स्कूटी का इस्तेमाल कर रहे हैं। हवाला कारोबार के सरगना नौतनवा व सोनौली में बैठे हैं, जो कैरियर के माध्यम से रकम को भारतीय से नेपाली मुद्रा में परिवर्तित कर बट्टे की रकम से रोजाना लाखों रुपये कमा रहे हैं। नेपाली मुद्रा को चार से छह फीसद बट्टा काटकर भारतीय मुद्रा देते हैं।
भारतीय व नेपाली करेंसी में सामानों का करते हैं विक्रय : भारत व नेपाल के बीच संस्कृति व सभ्यता के अलावा रोटी-बेटी का भी रिश्ता मजबूती से जुड़ा है। सीमावर्ती क्षेत्र में भारतीय ग्राहक नेपाल के बाजार में खरीदारी करते हैं। इसी तरह सीमावर्ती भारतीय बाजार नेपाली ग्राहकों से गुलजार रहता है।
यही वजह है कि पाबंदी के बाद भी सरहद के दोनों तरफ के कारोबारी भारतीय व नेपाली करेंसी में सामानों का विक्रय करते रहते हैं। सूत्रों के अनुसार, अवैध मनी एक्सचेंज व हवाला कारोबार के जरिए नेपाल पहुंच रहा भारतीय मुद्रा बैंक न पहुंच कर सीधे अवैध रूप से खुले मनी एक्सचेंज के काउंटर पर पहुंच रहा है।