फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Money embezzled by giving fake visa, police sent him to jail

Maharajganj News: फर्जी वीजा देकर हड़प ली रकम, पुलिस ने भेजा जेल

Wed, 08 Nov 2023 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Money embezzled by giving fake visa, police sent him to jail
फोटो फर्जी वीजा बनवाने और रकम हजम करने का है आरोप, विदेश भेजने के नाम पर कई लोगों से ली रकम
विज्ञापन

भिटौली थाना क्षेत्र में चिह्नित 38 कबूतरबाजों में से 26 के खिलाफ की गई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। भिटौली पुलिस ने पिपरपाती गांव के मुन्नू सिद्दीकी को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उस पर फर्जी वीजा बनवाने और रकम हजम करने का आरोप है। आरोप है कि विदेश भेजने के नाम पर उसने कई लोगों से रकम ली थी।
पुलिस के अनुसार पिपरपाती निवासी मुन्नू सिद्दीकी बरियारपुर चौराहे पर ट्रैवल्स एजेंसी चलाता है। पासपोर्ट एवं वीजा बनाने और लोगों को विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की है। इसके फर्जीवाड़ा के बारे में जब लोगों को जानकारी हुई तो पैसा वापस मांगने लगे। वह आनाकानी करता था और गाली गलौज व धमकी देना शुरू कर देता था। जिन लोगों को इसने वीजा दिया था, जब इंटरनेट पर जांच की गई तो वह फर्जी निकली।
विज्ञापन

भिटौली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि भिटौली थाना क्षेत्र में 38 कबूतरबाजों को चिह्नित किया गया है। 26 के खिलाफ कार्रवाई की गई है और पांच के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। मुन्नू सिद्दीकी के खिलाफ दूसरी बार थाने में केस दर्ज हुआ है। पुलिस इसके गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने घर पर है। इसके बाद पुलिस टीम ने उसके घर दबिश देकर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक भिटौली रामाज्ञा सिंह ने बताया कि मुन्नू सिद्दीकी को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया है। केस दर्ज करने के बाद से उसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी थी। क्षेत्र में अपराध नियंत्रण पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed