फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   molkdril without mask

Maharajganj News: मॉक ड्रिल से जांची कोरोना से बचाव की व्यवस्था

Wed, 12 Apr 2023 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 12 Apr 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
molkdril without mask
बेदम निकला ऑक्सीजन प्लांट, अधिकारियों ने मास्क लगाना भी उचित नहीं समझा
विज्ञापन

गड़बड़ी होने पर दूसरी बार कराया गया पूर्वाभ्यास
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कोरोना से बचाव का मॉक ड्रिल मजाकर बनकर रह गया। मंगलवार को जिला अस्पताल में पहले तो देर से मॉक ड्रिल शुरू हुई, दूसरे बिना मास्क लगाए ही पूर्वाभ्यास किया गया।
सुबह करीब 11 बजे काेरोना से बचाव की व्यवस्था जांचने के लिए मॉक ड्रिल हुई, तो वार्ड में भ्रमण कर खानापूर्ति कर दी गई। मरीजों का इलाज कैसे होगा, इस पर कोई अभ्यास नहीं हुआ, लेकिन अधिकारियों को अपनी गलती का अहसास हुआ तो करीब दो बजे फिर नियमानुसार पूर्वाभ्यास किया गया। सभी प्रकिया को अपनाते हुए अधिकारियों ने पूर्वाभ्यास कराया।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल में सुबह 10 बजे कोरोना से बचाव का पूर्वाभ्यास होना था, लेकिन 11 बजे मॉक ड्रिल शुरू हुई। अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. आईडी विश्वकर्मा, सीएमओ डॉ. नीना वर्मा, सीएमएस डॉ. एपी भार्गव पहुंचे। ऑक्सीजन प्लांट में अधिकारी पहुंचे तो पता चला कि पाइप निकला हुआ था, इसे ठीक कराने के लिए अपर निदेशक ने निर्देशित किया। शुरुआत में जो मॉक ड्रिल हुई, उसमें न कोई मास्क लगाया, न ही कोरोना का कोई मरीज ही पूर्वाभ्यास करने के लिए शामिल किया। जैसे तैसे काम निपटाकर अधिकारी चले गए। कुछ देर बाद अधिकारियों को पता चला कि यह तो बड़ी चूक हो गई, इसके बाद आनन-फानन में फिर से पूर्वाभ्यास कराया गया। करीब दो बजे अधिकारियों ने सभी नियमों का पालन करते हुए बेहतर तरीके से पूर्वाभ्यास कराया। इलाज कैसे होगा, मरीजों को कैसे वार्ड तक पहुंचाया जाएगा, इन सभी बिंदुओं पर पूर्वाभ्यास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
प्रकिया पूरी करने में लगता है समय
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि कोरोना का पूर्वाभ्यास करने में बहुत सारी प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती है। शुरुआत में संसाधनों की जांच की गई, इसके बाद सभी जरूरी प्रपत्रों को तैयार करने के बाद नियमानुसार पूर्वाभ्यास कराया गया। मॉक ड्रिल को लेकर कोई लापरवाही नहीं की गई है। सब कुछ नियम के अनुसार बेहतर ढंग से कराया गया है। ऑक्सीजन प्लांट की पाइप को ठीक करा दिया गया है।
-------------------
कोरोना मरीज का इलाज करने का हुआ अभ्यास
घुघली/नौतनवां/धानी। पंडित कमलाकांत बसंतीदेवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मॉकड्रिल के जरिये कोरोना से निपटने की तैयारियों को परखा गया। एसीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद ने दवाओं, आरटीपीसीआर, एंटीजन किट, ऑक्सीजन की उपलब्धता आदि का सत्यापन किया। कोविड पीड़ित के आने पर उन्हें निर्धारित बेड तक ले जाने तथा इलाज शुरू कराने का अभ्यास कराया गया। एसीएमओ ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी हैं। संसाधन व दवाएं पर्याप्त उपलब्ध है।
इस दौरान प्रभारी अधीक्षक डाॅ. अमित विक्रम सिंह, बीपीएम अविनाश कुमार सिंह, फार्मासिस्ट अनिल जायसवाल आदि मौजूद रहे। कोविड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार के नेतृत्व में कोविड मरीजों के उपचार करने को लेकर पूर्वाभ्यास कराया गया।
डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवां में 12 बेड तथा रतनपुर में 6 बेड तैयार है। इस मौके पर डाॅक्टर अखिलेश कुमार यादव, डॉ. वी वी सिंह, डॉ. अमित राव गौतम, डॉ. सेफाली गुप्ता आदि मौजूद रहे। धानी में पूर्वाभ्यास किया गया।

-----------------------
जनरेटर से नहीं चला ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
फरेंदा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में कोरोना से बचाव को लेकर मंगलवार को नोडल अधिकारी डॉ. विकास यादव ने मॉकड्रिल के जरिये वहां की व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन जनरेटर से नहीं चल पा रहा था। इसको लेकर तत्काल जनरेटर के अधिकृत व्यक्ति से बात कर जनरेटर की क्षमता ठीक करने का निर्देश दिया गया। नोडल अधिकारी अस्पताल के वार्डों में लगाए गए ऑक्सीजन पाइप व उपलब्धता के बारे में अधीक्षक डॉ. एमपी सोनकर से जानकारी ली। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन का टेक्नीशियन न होने के कारण समस्या से अधीक्षक ने अवगत कराया।
इस दौरान फार्मासिस्ट प्रमोद पांडेय, लालजी त्रिपाठी, गजेंद्र उपाध्याय आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed