फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   MLA performed Bhoomi Pujan for road widening

Maharajganj News: विधायक ने किया सड़क चौड़ीकरण के लिए भूमि पूजन

Sun, 08 Feb 2026 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
MLA performed Bhoomi Pujan for road widening
सड़क चौड़ीकरण को लेकर भूमि पूजन करते नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी व ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार मद्
21.5 किलोमीटर लंबी सड़क का 54.94 करोड़ रुपए की लागत से होगा चौड़ीकरण और मरम्मत कार्य
विज्ञापन

परसामलिक। नौतनवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत जमुहानी के चौराहे पर शनिवार को सड़क चौड़ीकरण के लिए मुख्य अतिथि नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी व ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया ने विधि पूर्वक भूमि पूजन किया। भूमि पूजन कार्यक्रम का संचालन भाजपा महामंत्री प्रदीप सिंह ने किया है।
जानकारी के मुताबिक, सीमावर्ती ग्राम पंचायत भगवानपुर टोला मदरी से लक्ष्मीपुर ब्लॉक के रामनगर मोड़ तक पीडब्ल्यूडी सड़क का चौड़ीकरण और कोहरगड्डी से भरटोलिया तक सड़क और रमगढहवा के भरगाही टोला के पास नाला पर पुल निर्माण करवा रहा है। ग्राम पंचायत भगवानपुर टोला मदरी से रामनगर मोड़ तक पीडब्ल्यूडी सड़क की लम्बाई लगभग 21.5 किलोमीटर है। 54.94 करोड़ रुपए की लागत से इसका चौड़ीकरण और मरम्मत कार्य होना है। यह सड़क मदरी, भगवानपुर, बड़हरा, सोहनी, महदेइया, डगरपुरवा,बोदनी, बैकुंठपुर, जमुहानी, हरलालगढ़,शीशमहल,परसहवा,चकदह, शाहपुर, रामनगर आदि गांवों को जोड़ती है।
विज्ञापन

इस सड़क के बन जाने के बाद लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोहरगड्डी से भरटोलिया तक पक्की सड़क की लम्बाई लगभग 2.1किलोमीटर है। इस सड़क निर्माण पर 2.03 करोड तथा रमगढहवा के भरगाही टोला के नाला पर लगभग 1.59 करोड़ रुपये की लागत से पुल निर्माण कराया जाएगा। अपने संबोधन में विधायक ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए नौतनवा में हुए विकास कार्यों को गिनाया। साथ ही यह भी बताया कि भाजपा सरकार में गुण्डों-माफियाओं का खात्मा हुआ है। कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ नेता प्रदीप कुमार पाण्डेय, नौतनवां चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी, पीडब्ल्यूडी विभाग अधिशासी अभियंता एडीशन सिंह, सहायक अभियंता नवनीत सिंह,अवर अभियंता राहुल प्रसाद जिज्ञासु समेत तमाम लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed