{"_id":"695824fcbb2089376b0fba05","slug":"mla-nautanwa-listened-to-the-problems-of-the-villagers-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-168220-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: विधायक नौतनवा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: विधायक नौतनवा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
विज्ञापन
ग्रामीणों की शिकायत पर सचिव को फटकार लगाई
लक्ष्मीपुर। नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में ग्रामीणों की समस्याएं सुन कर उसका निस्तारण किया। साथ ही ग्रामीणों की शिकायत पर ग्राम पंचायत सचिव विवेक पटेल को कड़ी फटकार लगाई।
विद्यालय नौतनवा दोपहर में ब्लॉक मुख्यालय लक्ष्मीपुर पहुंचे। वहां पहले से ही ग्रामीणों की भीड़ लगी थी। ग्राम पंचायत करैलिया निवासी ऊधव ने विधायक से शिकायत की कि ग्राम सचिव विवेक पटेल मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बना रहे हैं, जिस पर विधायक ने सचिव को कड़ी फटकार लगाई। लक्ष्मीपुर कस्बे के तमाम दुकानदारों ने वनविभाग के एसडीओ की शिकायत की कि उनकी दुकानों को वनकर्मी जबरन हटवाने की कोशिश कर रहे हैं। इस पर उन्होंने डीएफओ से एसडीओ की शिकायत कर दुकानदारों के साथ नरमी बरतने को कहा। विधायक ने कहा कि किसी भी ग्रामीण के साथ अन्याय नही होने दिया जाएगा। इस दौरान सीपी मिश्र, हरिकेश चंद्र पाठक, राजेश यादव, राकेश पांडेय, दुर्गाशंकर शुक्ला, नरेन्द्र सिंह, अमन शुक्ला, विकास पाण्डेय, दलीप चौधरी, सुनील शुक्ला आदि उपस्थित रहे।