{"_id":"6930a02fdef1b26e4f078cb6","slug":"mla-held-a-meeting-and-formulated-a-strategy-for-organizing-sports-competition-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-165818-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: विधायक खेल स्पर्धा कराने के लिए बैठक कर बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: विधायक खेल स्पर्धा कराने के लिए बैठक कर बनाई रणनीति
विज्ञापन
नौतनवा। विधायक खेल स्पर्धा को सकुशल संपन्न कराने के लिए बुधवार की शाम नगर स्थित विधायक ऋषि त्रिपाठी के कैंप कार्यालय पर तैयारी बैठक की गई।
बैठक में ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया एवं भाजपा नेता धीरज तिवारी के नेतृत्व में खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन, मैदान की सफाई, शौचालय, पेयजल, मंच, पथ व प्रकाश व्यवस्था आदि की रूपरेखा तैयार कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने बताया कि स्पर्धा का शुभारंभ 13 दिसंबर को बरवाकला स्थित महंत अवेद्यनाथ मिनी स्टेडियम में होगा। समापन 14 दिसंबर को किया जाएगा।
खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन के लिए नौतनवा स्थित जलकल कार्यालय, तहसील परिसर, सोनौली नपं कार्यालय, रतनपुर व लक्ष्मीपुर ब्लॉक ब्लॉक परिसर में कैंप लगाया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी आगामी 6, 7, 8 और 9 दिसंबर को कैंप में रजिस्ट्रेशन कराकर प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान तहसीलदार कर्ण सिंह, अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज, बीडीओ नौतनवा अमित मिश्रा व लक्ष्मीपुर मृत्युंजय यादव, बीईओ हेमंत मिश्रा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन त्रिपाठी, दीपक त्रिपाठी, आनंद मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।