फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mistake in name... E KYC becomes a problem

Maharajganj News: नाम में गड़बड़ी.. ई केवाईसी बनी मुसीबत

Sun, 18 May 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 18 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Mistake in name... E KYC becomes a problem
सदर ब्लॉक के सामने स्थित ग्राहक सेवा केंद्र पर ई केवाईसी के लिए लगी भीड़।
महराजगंज। नाम में अंतर होने का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। एक अनुमान के अनुसार करीब तीन हजार से अधिक लोग इस समस्या से परेशान हैं। आधार और पैन कार्ड में नाम में गड़बड़ी होने पर ई-केवाईसी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

बैंक से लेकर योजनाओं के लाभार्थियों को परेशानी हो रही है। दूसरी ओर खतौनी में भी सुधार कराने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। शनिवार को शहर में पंजाब नेशनल बैंक के पास सुरेश मिले। उन्होंने बताया की खाते की ई-केवाईसी नहीं हुई है। इस वजह से एटीएम नहीं मिल पा रहा है। रकम निकालने के लिए बैंक आना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पैन कार्ड में कुमार लिखा है, जबकि आधार में कुमार नहीं लिखा है। ऐसे में ई-केवाईसी नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि आधार में सुधार कराने में भी परेशानी है। अब पता नहीं कब तक समस्या दूर होगी। यहीं रमाशंकर मिले। उनकी भी यही समस्या रही। सदर तहसील परिसर में पहुंचने पर किसान इधर-उधर भटक रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौमुखा के रामचरन खतौनी में नाम ठीक कराने के लिए लेखपाल को खोज रहे थे। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह से भटक रहा हूं। समस्या दूर नहीं हुई। अगर नाम में सुधार नहीं हुआ तो किसान सम्मान निधि भी नहीं मिल पाएगी।
रानीपुर के अरविंद इसी समस्या से पीड़ित हैं। इनकी खतौनी में नाम के साथ त्रिपाठी नहीं दर्ज हुआ है। इसके लिए तहसील में आवेदन किया है, लेकिन अभी नाम सुधार नहीं हो पाया। जिम्मेदारों से शिकायत करने पर समस्या दूर नहीं हुई।
मोहद्दीनपुर गांव के रामलक्षन का नाम खतौनी में लक्षन दर्ज है। जबकि आधार कार्ड, राशन कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेजों में नाम रामलक्षन लिखा हुआ है। नाम में यह अंतर होने के कारण फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि समस्या के समाधान के लिए तहसील में नाम संशोधन के लिए आवेदन भी दिया है, लेकिन अब तक नाम में सुधार नहीं हुआ है।

बैदा गांव के अजय कुमार मौर्य ने बताया कि सभी दस्तावेजों में नाम अजय कुमार मौर्य दर्ज है, लेकिन खतौनी में सिर्फ अजय कुमार लिखा गया है। इस कारण फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल पर उनका नाम सत्यापित नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि इस त्रुटि को सुधार के लिए उन्होंने तहसील में आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन-पत्र दिया है, लेकिन अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ है। आने पर जिम्मेदार सटीक जानकारी नहीं देते हैं।
सदर एसडीएम रमेश कुमार ने बताया कि जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद समस्या का समाधान किया जा रहा है। संबंधित कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया गया है।

1,81,000 किसानों की ई-केवाईसी नहीं हुई

महराजगंज। जिले में पेंशनर 124819 हैं। 689 लोग ऐसे हैं जो ई-केवाईसी नहीं कराएं हैं। उनका बैंक में आधार कार्ड फीडिंग नहीं होने के कारण रुका है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद पेंशन खाते में जानी शुरू हो जाएगी। वहीं जिले में 5,29,000 किसान पंजीकृत हैं। इनको सम्मान निधि मिलती है। इसमें 3,48,000 किसानों की ई केवाईसी हुई है। शेष 1,81,000 किसानों की ई-केवाईसी नहीं हुई है। इन किसानों के प्रपत्रों में यह सब समस्या होने के कारण परेशानी हो रही है। रोजाना सहज सेवा केंद्र और आधार सुधार केंद्र का लोग चक्कर लगाने को मजबूर हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed