फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   MISSION SHAKTI KAKSH will stablish 452 Gram panchayat Bhawan

452 ग्राम पंचायत भवनों में स्थापित होगा मिशन शक्ति कक्ष

Mon, 23 Aug 2021 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
MISSION SHAKTI KAKSH will stablish  452 Gram panchayat Bhawan
452 ग्राम पंचायत भवनों में स्थापित होगा ‘मिशन शक्ति’ कक्ष
विज्ञापन

महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार की मुख्यधारा से जुड़ने तथा उन्हें आर्थिक, सामाजिक व शैक्षिक रूप से मजबूत बनाने के लिए जिले के 452 ग्राम पंचायतों में बने पंचायत भवन में ‘मिशन शक्ति’ कक्ष की स्थापना होगी। यहां पर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही किसी प्रकार की समस्याओं से निजात दिलाने की भी जानकारी प्रदान की जाएगी।
‘मिशन शक्ति’ अभियान के तीसरे चरण में भी बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन व उनके विकास को लेकर प्रयास किए जाने हैं। ग्रामीण स्तर पर किए जाने वाले प्रयासों को लेकर अधिकांश विभागों की कार्ययोजना निर्धारित कर दी गई है जिसके तहत पंचायत राज विभाग के निर्मित पंचायत भवनों में मिशन शक्ति कक्ष को भी संचालित किया जाना है। इसके मद्देनजर विभागीय जिम्मेदारों ने ब्लॉक स्तरीय कर्मियों को भी निर्देशित कर दिया है कि वे कक्ष की स्थापना की दिशा में सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर लें। सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी नित्यानंद ने कहा कि महिलाओं व बालिकाओं के लिए सक्रिय 452 ग्राम पंचायतों में मिशन शक्ति कक्ष की स्थापना होगी। शेष पंचायत भवनों में निर्माण पूरा होने के उपरांत कवायद की जाएगी।
विज्ञापन

ब्लॉकवार इतने ग्राम पंचायतों में स्थापित होगा कक्ष
मिशन शक्ति कक्ष की स्थापना वैसे तो कुल 452 ग्राम पंचायतों में होनी है मगर निचलौल ब्लॉक में 89, मिठौरा ब्लॉक में 66, नौतनवां व लक्ष्मीपुर में 47-47, फरेंदा में 45, परतावल में 39, बृजमनगंज में 35, पनियरा में 30, घुघली में 18, सिसवां में 15, सदर में 14 तथा धानी में सात ग्राम पंचायत भवनों में कक्ष की स्थापना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed