फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mission kayakalp is only Show

स्कूलो में दम तोड़ रही मिशन कायाकल्प योजना

Sat, 25 Dec 2021 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Mission kayakalp is only Show
परिषदीय विद्यालयों में दम तोड़ रही ‘मिशन कायाकल्प’ योजना
विज्ञापन

घुघली (महराजगंज)। ‘मिशन कायाकल्प’ योजना के तहत परिषदीय विद्यालयों को मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित करने की योजना घुघली ब्लॉक में दम तोड़ती नजर आ रही है। हाल यह है कि विद्यालयों में चहारदीवारी, शौचालय, शुद्ध पेयजल, बिजली, डेस्क, बेंच आदि सुसज्जित नहीं हैं।
लोगों का कहना है कि ग्राम पंचायतें इस दिशा में गंभीर नहीं हैं। कायाकल्प योजना के तहत 151 परिषदीय विद्यालयों में जरूरी काम कराने की दिशा में ग्राम पंचायत कोई रुचि दिखाई नहीं दे रही हैं। कायाकल्प योजना से न तो विद्यालय की चहारदीवारी बनी, न ही शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हुई। 151 परिषदीय विद्यालयों में 41 प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक में 15 विद्यालयों में अभी तक चारदीवारी नहीं बनी है। इनमें पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय हरखी, प्यास ग्राम सभा में चहारदीवारी नहीं बनी है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय रामपुर व भुवनी में चहारदिवारी नहीं बनी है। प्राथमिक विद्यालय तुलसीपुर व शीतलापुर में जगह ही नहीं है की चहारदीवारी बन सके। इसी प्रकार 19 प्राथमिक, कम्पोजिट व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में शौचालय नहीं बना है। यहां पर बच्चे खुले में शौच जाते हैं। 33 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय में स्वच्छ पेय जल की सुविधा नहीं है। यही नहीं, कई विद्यालय में अभी तक रंगाई- पुताई तक नहीं हुई है। भुवनी, भुवना घुघली बुजुर्ग, मेदिनीपुर, कोटिया, बरवा चमयिनिया, हरखी, प्यास आदि स्कूलों में योजना के तहत कुछ काम नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी विनय शील मिश्र ने बताया कि कायाकल्प कराने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान व सचिव की है। उन्हें बेहतर ढंग से काम कराना चाहिए। खंड विकास अधिकारी अजय श्रीवास्तव ने बताया कि मिशन कायाकल्प योजना से जिन गांव में पैसा था तो वहां के ग्राम प्रधान काम करा दिए हैं। अब जो भी काम होना है, उसे मनरेगा की रकम से कराया जाएगा। जल्द ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed