{"_id":"6318e62e87bedd7ebc4dd7ca","slug":"missing-old-man-s-body-found-in-front-of-the-house-in-pokhari-maharajganj-news-gkp4497413177","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता हुए वृद्ध का शव घर के सामने में पोखरी में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता हुए वृद्ध का शव घर के सामने में पोखरी में मिला
विज्ञापन
लापता वृद्ध का शव घर के सामने पोखरी में मिला
पनियरा(महराजगंज)। क्षेत्र के ग्राम पंचायत कमासिन खुर्द में दो दिन से लापता वृद्ध का शव बुधवार को उसके घर के सामने पोखरी में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक सोमवार भोर में पनियरा थाना क्षेत्र के कमासिन खुर्द निवासी चंद्रिका यादव (80) बिस्तर से उठकर घर के सामने पोखरी के पास गए थे। जहां पैर फिसलने से पोखरी में गिरकर डूब गए। वृद्ध चंद्रिका की बहू नीलम सुबह अपने ससुर को जगाने के लिए कमरे में गई, जहां वह बिस्तर पर नहीं मिले। उनका कपड़ा, तंबाकू अन्य सामान बिस्तर पर था। परिजन आस पास एवं रिश्तेदारों के वहां खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। नीलम ने मंगलवार को थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो बुधवार सुबह चार बजे वृद्ध के घर सामने पोखरी में उसका शव मिला। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया, इसलिए शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। संवाद