फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Minor sister stabs stepbrother in the stomach with scissors as he beats their mother.

Maharajganj News: मां को पीट रहे सौतेले भाई के पेट में नाबालिग बहन कैंची घोंपा

Mon, 29 Jun 2026 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Minor sister stabs stepbrother in the stomach with scissors as he beats their mother.
भिटौली। घुघली थाना क्षेत्र के मंगलपुर पटखौली में रविवार को सौतेली मां के साथ मारपीट कर रहे एक युवक के पेट में उसकी नाबालिग सौतेली बहन ने कैंची घोंप दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंगलपुर पटखौली निवासी (30) अखिलेश सिंह दिन में एक बजे के करीब अपनी सौतेली मां रिंकी देवी के साथ मारपीट कर रहा था। इस दौरान पास में बैठी सौतेली बहन कैंची से धागा काट रही थी, बीच-बचाव करने पहुंची। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। गुस्से में नाबालिग सौतेली बहन ने कैंची से अखिलेश के पेट में कैंची घोंप दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर घुघली पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के जरिए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली भेजा, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ सूरज कुमार ने बताया कि घायल युवक का इलाज कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संपत्ति को लेकर अक्सर होता था विवाद

अखिलेश सिंह दो भाई हैं। उसके मां की 10 साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद उसके पिता ने दूसरी शादी की थी। एक साल पहले उसके पिता युगल किशोर सिंह की भी मौत हो गई। इसके बाद अखिलेश और उसकी सौतेली मां के बीच संपत्ति को लेकर आए दिन विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि रविवार को भी उसी मामले को लेकर उसकी अपनी सौतेली मां से विवाद हो रहा था। समझाने के बाद भी बात नहीं माना। आरोप है कि इससे नाराज उसकी बहन ने उसके पेट में कैंची मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed