फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Minimum mercury breaks record of 13 years, melting increases

Maharajganj News: न्यूनतम पारे ने 13 साल का तोड़ा रिकॉर्ड, गलन बढ़ी

Fri, 26 Jan 2024 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 26 Jan 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Minimum mercury breaks record of 13 years, melting increases
एनएच 730 फरेंदा मार्ग पर छाया रहा सुबह कोहरा।संवादएनएच 730 फरेंदा मार्ग पर छाया रहा सुबह कोहरा।
महराजगंज। न्यूनतम पारे ने 13 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बृहस्पतिवार को न्यूनतम पारा चार डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई है। दोपहर बाद हल्की धूप निकली, लेकिन वह भी बेअसर रही। मौसम विभाग की माने तो वर्ष 2011 में 25 जनवरी को पांच डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं घने कोहरे के कारण चालकों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वर्ष 2011 में 25 जनवरी को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री दर्ज किया गया था। उसके बाद अब चार डिग्री दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान के गिरते स्तर से इसका प्रभाव सेहत से लेकर फसल व बाजार पर भी पड़ रहा है। आम जनजीवन भी इससे प्रभावित हो रहा है। जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज महराजगंज के भूगोल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर दिवाकर सिंह ने बताया कि तापमान में उतार चढ़ाव हो रहा है। आने वाले एक सप्ताह में 20 से 25 डिग्री के बीच रहेगा। न्यूनतम चार से 11 बीच रहने की संभावना है। हवा की गति पांच से 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रहेगी। इस बार न्यूनतम तापमान ने 13 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed