{"_id":"6820b090d390b7c8560a1e6c","slug":"middle-aged-woman-left-home-after-a-dispute-with-family-members-body-found-in-a-pond-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-148959-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: परिजनों से विवाद के बाद घर से निकलीं अधेड़, पोखरी में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: परिजनों से विवाद के बाद घर से निकलीं अधेड़, पोखरी में मिला शव
Sun, 11 May 2025 07:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 11 May 2025 07:43 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज/परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के रामपुर चकिया निवासी महिला का शव घर से लगभग 30 किलोमीटर दूर कोतवाली क्षेत्र के बरवा विद्यापति गांव के पोखरी से बरामद हुआ।
स्थानीय लोगों की नजर जब पानी में तैरते हुए शव पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के रामपुर चकिया निवासी रामू राजभर की पत्नी सरोजना (50) का रविवार को परिजनों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
नाराज होकर वह सुबह ही घर छोड़ दी। परिजनों को लगा कि अगल-बगल कहीं गई होंगी। काफी देर बाद जब वह वापस नहीं आईं तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। उधर, दोपहर करीब तीन बजे कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बरवा विद्यापति गांव के एक पोखरी में महिला का शव देख ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पहचान की कोशिश शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर महिला के शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया। कुछ देर बाद उनकी पहचान रामपुर चकिया निवासी सरोजना के रूप में हुई। जानकारी होने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों के अनुसार महिला रविवार सुबह ही घर से निकली थीं।
सरोजना के तीन पुत्र हैं। बड़े बेटे रामलखन उर्फ जुगनू की शादी हो चुकी है। छोटे बेटे अजय और रामकरण की शादी अभी नहीं हुई है। तीनों भाई हैदराबाद में पेंट पाॅलिश का काम करते हैं। मातृ दिवस के दिन ही उनकी मां हमेशा हमेशा के लिए छोड़ कर चली गईं।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सतेंद्र कुमार राय के अनुसार, शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।