{"_id":"692b562ecbb5a82ce707c684","slug":"middle-aged-woman-crossing-the-road-was-run-over-by-a-car-maharajganj-news-c-7-1-gkp1056-1150609-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सड़क पार कर रही अधेड़ महिला कार ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सड़क पार कर रही अधेड़ महिला कार ने रौंदा
विज्ञापन
मिठौरा। सिंदुरिया थानाक्षेत्र के सिंदुरिया चौराहे पर सड़क पार कर रही अधेड़ महिला आर्टिका कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पंहुची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से एम्बुलेंस के जरिए उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रामपुर मीर निवासी वृद्धा सिसना यादव (53) मुजहना बुजुर्ग स्थित अपने मायके आई थी। शनिवार को दिन में 1:45 बजे सिंदुरिया चौराहे पर आकर अपने घर रामपुर मीर जाने के लिए सड़क पार वाहन पकड़ने जा रही थी तभी निचलौल से महराजगंज की तरफ जा रही एक अज्ञात कार की चपेट में आ गई। कार का अगला दो पहिया वृद्धा के ऊपर चढ़ गया। वृद्धा के मुंह और नाक से रक्त निकलने लगा। थाना प्रभारी सिंदुरिया राजकुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद