{"_id":"6647e33f3715786f26079174","slug":"middle-aged-bike-rider-dies-teenager-serious-due-to-collision-with-roadways-bus-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-122679-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत, किशोर गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत, किशोर गंभीर
Sat, 18 May 2024 04:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 18 May 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
फरेंदा (महराजगंज)। धानी मार्ग पर सिधवारी गांव के पास शुक्रवार को शाम करीब पांच बजे रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई, जबकि किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल भेजा गया। हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
सिद्धार्थनगर जिले के परसा शाह आलम थाना तेतरी बाजार निवासी भवनाथ नरायन (52) मोगलहा थाना उस्का बाजार सिद्धार्थनगर निवासी शिवम (13) को लेकर सिद्धार्थनगर से फरेंदा की तरफ आ रहे थे। अभी वह सिधवारी गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आ गए। हादसे में भवनाथ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवम घायल हो गया।
पुलिस घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद शिवम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शिवम की हालत चिंताजनक बनी है। थानाध्यक्ष अंकित कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। बस पुलिस के कब्जे में हैं। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।