{"_id":"61eaf9c00dc6e51f6117454c","slug":"micro-observer-training-maharajganj-news-gkp4244988199","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरवरी में होगा सभी कार्मिकों व माइक्रो आब्जर्बर का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरवरी में होगा सभी कार्मिकों व माइक्रो आब्जर्बर का प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरवरी में सभी कार्मिकों व माइक्रो ऑव्जर्बर का प्रशिक्षण
10 हजार कार्मिक प्रथम व चतुर्थ सप्ताह में तथा 400 माइक्रो ऑव्जर्बर द्वितीय व तृतीय सप्ताह में होंगे प्रशिक्षित
महराजगंज। छठे चरण में तीन मार्च को जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले मतदान के लिए मतदान कार्मिकों व माइक्रो ऑव्जर्बर को प्रशिक्षित किए जाने की योजना बना ली गई है। बूथों पर मतदान कराने वाले लगभग 10 हजार मतदान कार्मिकों को जहां फरवरी के प्रथम व चतुर्थ सप्ताह में प्रशिक्षित किया जाएगा, वहीं, 400 माइक्रो ऑव्जर्बर को फरवरी माह के द्वितीय व तृतीय चरण में प्रशिक्षित किया जाएगा।
जिले में इस बार 2221 बूथों पर तीन मार्च को मतदान होना है। ऐसे मेें प्रत्येक बूथों पर चार सदस्यीय मतदान कार्मिकों की टीम तैयार की जा रही है। टीम में शामिल पीठासीन अधिकारी तथा तीन मतदान अधिकारियों को बेहतर मतदान के लिए पहला प्रशिक्षण फरवरी के प्रथम सप्ताह में दिलाया जाएगा, जबकि दूसरा प्रशिक्षण फरवरी के अंतिम सप्ताह में। वहीं, दूसरे व तीसरे सप्ताह में माइक्रो ऑव्जर्बर का प्रशिक्षण होगा। वे बूथों पर मतदान आदि की व्यवस्था पर भी नजर रखेंगे। प्रभारी अधिकारी कार्मिक व मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि मतदान को बेहतर ढंग से संपन्न कराने में कार्मिकों की भूमिका अहम है। उन्हें समय से प्रशिक्षित कराने की व्यवस्था बनाई जा रही है। प्रभारी अधिकारी कार्मिक ने बताया कि मतदान बीतने के उपरांत मार्च के प्रथम सप्ताह में ही मतगणना का भी प्रशिक्षण कराया जाएगा। इसकी भी योजना तैयार कर ली गई है।