फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Methods to solve the problem

समस्या के समाधान के बताए तरीके

Fri, 17 Nov 2017 12:41 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Fri, 17 Nov 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
Methods to solve the problem
समस्या के समाधान के बताए तरीके - फोटो : अमर उजाला

महराजगंज। निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में निकाय चुनाव से जुड़े 11 वह अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे, जो बीते 15 नवंबर को आयोजित प्रशिक्षण शिविर में शामिल नहीं हो पाए थे। इस दौरान प्रशिक्षकों ने मतदान कर्मियों को निर्वाचन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। वहीं, मतदान के दौरान पैदा होने वाली समस्याओं के समाधान के तरीके भी बताए गए। बैलेट बॉक्स, मतपत्र के बारे में जानकारी देने के साथ ही बूथ पर तैनात प्रत्याशी के एजेंटों के कार्य व दायित्व आदि के बारे में जानकारी दी गई।

विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी राधेश्याम ने मतदान कर्मियों से कहा कि निकाय चुनाव को लेकर बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। प्रशिक्षण के दौरान जो जानकारी दी गई है, उसका उपयोग कर्मियों को मतदान के दौरान करना चाहिए। ताकि शांतिपूर्ण चुनाव कराने में कोई परेशानी न हो। उन्होंने चेतावनी भी दी कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान मतदान कर्मियों को बैलेट बॉक्स खोलने व सील करने के तौर - तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही कहा गया कि अगर मतदान के दौरान कोई दिक्कत हो तो तुरंत नियंत्रण कक्ष को सूचित करें। ताकि अविलंब समस्या का समाधान किया जा सके। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी दीपक पांडेय ने सूचनाओं को अपडेट करने, मत पत्र देने, निर्वाचन से जुडे़ प्रपत्रों को भरने सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने मतदान कर्मियों को आगाह किया कि मतदान के दौरान निर्धारित प्रारूप पर तथ्यों को अंकित करने में सावधानी बरतें। साथ ही सूचनाओं को अपडेट रखें। बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त रहेगी, निडर होकर कार्य करने की जरूरत है। दीपक ने कर्मियों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब भी दिया। प्रशिक्षण के दौरान दिनेश कुमार, रवींद्र सिंह, राजेंद्र, राम मिलन, डीएन गुप्ता के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed